22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

किसानाें से आढ़त वसूलने व्यापारियों ने खेत में खोल ली अवैध सब्जी मंडी

4 साल से लुट रहे किसान,किसान यूनियन ने बंद कराने पारित किया प्रस्ताव

Google source verification

सतना। प्रदेश में सतना इकलौता जिला है जहां की सब्जी मंडी में प्रतिबंध के बावजूद किसानों से आढ़त वसूली जा रही है। किसानों से अवैध वसूली के लिए जिले के कुछ गैरलाइसेंसी व्यापारियों ने नियम कायदों को दरकिनार कर खेत में अवैध सब्जी मंडी खोल ली। जहां पर जिला प्रशासन की नाक के नीचे चार साल से किसानों से सब्जी खरीदी के नाम पर मनमानी आढ़त वसूली जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन ने सतना शहर में संचालित अवैध सब्जी मंडी को बंद कराने मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को यूनियन की मासिक बैठक में किसान यूनियन ने किसानों की मांग पर डिलौरा में संचालित अवैध सब्जी मंडी को बंद कराने का प्रस्ताव पारित किया।

इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत पाठक ने कहा की शहर के कुछ अढ़तियां व्यापारियों ने सब्जी किसानों से आढ़त वसूलने खेत में अवैध सब्जी मंडी खोल ली। जहां पर मनमानी पूर्वक किसानों से 12 फीसदी आढ़त लेकर उनकी सब्जी खरीदी जा रही है। प्रदेश की मंडियों में आढ़त प्रथा वर्षों पहले बंद हो चुकी है। लेकिन जिले में प्रशासन की शह पर अवैध सब्जी मंडी संचालित हो रही है। यह मंडी अधिनियम के खिलाफ है। अवैध मंडी को बंद कराने का प्रस्ताव किसानों ने सर्वसम्मति से पास किया है।
प्रशासन को साथ दिन की मोहलत
किसान यूनियन ने कहा की इससे पूर्व कई बार अवैध सब्जी मंडी को बंद कराने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन किसानों से आढ़त के नाम पर अवैध वसूली के लिए संचालित इस मंडी को आज तक बंद नहीं कराया गया। किसान यूनियन ने प्रस्ताव पारित किया कि यदि जिला प्रशासन अवैध मंडी को सात दिन में किसानों के हित में बंद कर उसे अधिसूचित मंडी में शिफ्ट नहीं कराता तो किसान यूनियन इसके विरोध में आंदोलन करेगा।