
निगम की तालाबंदी से भड़के व्यापारी, दुकान के बाहर हंगामा
सतना. दो दिन अवकाश के बाद गुरुवार को बाजार खुला तो निगम की टीम संपत्तिकर बकायादारों की सूची लेकर कार्रवाई के लिए बाजार में उतर गई। सहायक आयुक्त नीलम तिवारी के नेतृत्व में वार्ड 40 स्थित बकायादारों की संपत्ति सीज करने पहुंची निगम की टीम तक पशेपेश में आ गई, जब निगम की तालाबंदी का विरोध करते हुए व्यापारी दुकान के बाहर हंगामा करने लगे। दुकान संचालक ने स्थानीय रहवासियों को यह कहते हुए भड़काने का प्रयास किया कि निगम की टीम वर्ग विशेष के लोगों को कॉलोनी से बाहर निकालने आई है।
मौके पर जुटे व्यापारियों ने अधिकारियों पर विधायक खरीदने के लिए अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। एक घंटे तक व्यापारी निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर हंगामा करते रहे। लेकिन सहायक आयुक्त की सख्ती के सामने उनकी एक नहीं चली। अधिकारियों ने सड़क में हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाइश देते हुए बताया दो लाख से अधिक का टैक्स बकाया है। निगमायुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हंगामा करने से कुछ रही होगा, जिन्हें कार्रवाई को लेकर शिकायत है वह निगम कार्यालय जाकर निगमायुक्त से बात करें।
चान्डूमल की दुकान सीज
व्यापारियों के हंगामें वह कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की के बीच पुलिस बल की मदद से अधिकारियोंं ने वार्ड 40 स्थित चांडूमल पिता चूहड़मल की संपत्तिपर तालाबंदी करते हए दुकानों को सीज कर दिया। सहायक आयुक्त ने बताया की चांडूमल पर 2.39 लाख रुपए संपत्तिकर व अन्य कर बकाया है। जिसे बार-बार नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं कराया गया। दुकान में तालाबंदी के दौरान भारी विरोध को देखते हुए निगम की टीम एक दुकान में कार्रवाई कर वापस लौट आई।
Published on:
13 Mar 2020 11:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
