इस तरह आए पकड़ में
बताया गया कि आरपीएफ मैहर के प्रधान आरक्षक गंगा प्रसाद पाण्डेय व विनय कुमार त्रिपाठी आरोपियों को रेलवे न्यायालय जबलपुर में पेश करने के बाद ट्रेन 12149 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट से लौट रहे थे। निरीक्षक कटनी का कार्यक्षेत्र शुरु होते ही दोनों ट्रेन को स्कार्ट करने लगे। तभी देखा कि कोच एस-6 में एक नाबालिग सहित दो सपेरे यात्रियों के गले मे सांप डाल डराकर पैसे मांग रहे हैं।