6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित जीप की चपेट में आया वृद्ध, अस्पताल में मौत

उचेहरा थाना क्षेत्र बारह पुल का मामला, खम्हरिया का है रहने वाला मृतक
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Suresh Mishra

•

Jul 24, 2016

Road accident

Road accident


सतना।
उचेहरा थाना क्षेत्र के बारह पुल के पास अनियंत्रित जीप की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर चुनबारी दाहिया 65 वर्ष निवासी खम्हरिया थाना उचेहरा सतना-उचेहरा मार्ग से निकल रहा था।


पीछे से जीप क्रमांक एमपी 19-0770 ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी डॉक्टरों ने जैसे ही उपचार शुरू किया तो वृद्ध की मौत हो गई। चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए शव भेज दिया गया है।