
टिप्पर और ट्रक की भिड़ंत के बाद मचा हड़कंप (photo source- Patrika)
CG Accident News: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदलपुर के डिलमिली पेट्रोल पंप के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। तेज गति से आ रहे टिप्पर और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में लेते हुए पेड़ से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए।
CG Accident News: बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बीजापुर से कैटरिंग का काम पूरा कर वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Updated on:
22 Feb 2026 04:49 pm
Published on:
22 Feb 2026 04:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
