
ये इंसान हैं या हैवान : ग्रामीणों ने डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर कई गायों को उफनती नदी में धकेला, वीडियो वायरल
सतना। मध्य प्रदेश में बीते दिनों जारी भारी बारिश के चलते कई जिलों में नदी नाले उफान पर हैं। आलम ये देखने को मिला कि, कई पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मार्ग ही बंद करने पड़े। इस बीच सूबे के सतना जिले से मूक पशुओं (गौवंश) के साथ क्रूरता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में कुछ ग्रामीण गायों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें बेरहमी से पीट पीटकर उफनती नदी में धकेल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे वीडियो पुल के तेज बहाव के बीच दोनों और से एक दर्जन से अधिक गायों को घेरकर उनपर बेरहमी से डंडे बरसा रहे थे। घबराकर ये गाय हमले से बचने का प्रयास करने लगीं तो ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर एक एक करके पुल के ऊपर से बह रहे पानी के तेज बहाव की तरफ धकेल दिया। इतनी बेरहमी से पिटाई के कारण सभी गाये एक-एक करके पानी की तेज धार की तरफ कूदने को मजबूर हो गईं।
ये इंसान नहीं, हैवान हैं
वीडियो में ये भी दिखाई दिया कि, कुछ गायें जान बचाने के लिए बहाव से निकलकर किनारे पर आने लगीं तो ये क्रूर ग्रामीण उधर से भी पहुंच गए और डंडे से पीट-पीटकर एक बार फिर उन्हें नदी की ओर धकेल दिया। वायरल वीडियो को लेकर गायों की अकाल मौत की संभावना जताई जा रही है। खास बात ये है कि, पशुओं से इस कदर की क्रूरता पुल के दोनों ओर मौजूद कई लोग देख रहे थे। कुछ उनकी तस्वीरें अपने फोन में कैद कर रहे थे, लेकिन वहां मौजूद किसी भी शख्स ने गायों को इतनी क्रूरत के साथ नदी में धकलने वाले ग्रामीणों का कृत्य का विरोध नहीं किया। सभी लोग तमाशबीन बनकर इस हैवानियत के नजारे को देखते रहे।
यहां का बताया जा रहा वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हैरान कर देने वाली घटना जिले के थाना ताला इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुईसा और विधुई खुर्द के बीच बहने वाली बीहर नदी का बताया जा रहा है। दोनों गांवों के एक दर्जन लोगों ने गायों को लाठियों से पीट पीट कर उफनती नदी में जबरन धकेल दिया। वहीं, दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद पशु संरक्षक संस्था और हिंदू संगठनों के लोगों ने गायों की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Published on:
29 Aug 2022 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
