मैहर थाना क्षेत्र के सढेरा में संचालित माइंस के खिलाफ एकबार फिर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोला। अलग-अलग मांगों को लेकर सलैया, सढेरा, अजवाइन, बरोह, देवरी, बंधी आदि गांवों के किसानों, युवाओं ने चक्का जाम का ऐलान किया था। इसकी पूर्व सूचना तहसीलदार मैहर, एसडीएम मैहर, टीआई मैहर के अलावा फैक्ट्री प्रबंधन को दी थी। सोमवार की सुबह लामबद्ध ग्रामीणों ने सढेरा माइंस के पास ही धरना-प्रदर्शन को अंजाम दे डाला। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आवागमन वाले संपर्क मार्गों में गड्ढा खोदकर यातायात प्रभावित किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।