
celebrate Holi
उचेहरा (सतना). पारम्परिक तरीके से पहले खेली जाने वाली होली में प्राकृतिक रंगों का उपयोग होता था। जिसमें पलाश के फूलों से रंग बनाया जाता था। एक या दो दिनों तक पानी में फूलों को भिगो कर रखते थे। जिस दिन रंग का उपयोग करना होता गरम पानी में डालने से पक्का रंग बन जाता था। जिसे लगाने से नुकसान नहीं होता था। लोगों के अनुसार, लेकिन केमिकलयुक्त रंग स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। पहाड़ी अंचल के लोग आज भी परम्परागत रंगों से होली खेलते हैं।
उत्साह के रंग में डूबा शहर
इधर में होली से पहले ही पूरा शहर उत्साह के रंग में डूबा नजर आया। खासकर, स्कूल कॉलेज व दफ्तरों में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जमकर थिरके। आज मस्ती करने का दिन है। जीवन में रंग बिखेरने का दिन। हैपी होली टू ऑल ऑफ कहने का दिन। इसके लिए सिटीराइट्स पूरी तरह से तैयार हैं। कलरफुल रंग, गुलाल, पिचकारी, लजीज व्यंजनों से घरों की शोभा बढ़ेगी। युवा, बच्चे, महिलाएं , बुजुर्ग सभी इस फेस्टिवल को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
डीजे पार्टी पार्टी
होली के रंग में रंग जमाने के लिए शहरवासी पूरी तरह से मस्ती के मूड में हैं। जगह-जगह डीजे की व्यवस्था की की गई है। पुष्पराज कॉलोनी, सिटी कोतवाली चौक, कामता टोला, पन्नी लाल चौक, नजीराबाद, टिकुरिया टोला इन सभी जगहों पर डीजे पार्टी ऑर्गनाइज की जाएगी। वहीं रीवा में शिल्पी प्लाजा, यूनिवर्सिटी रोड, अमहिया, उपरहटी, पुराना बस स्टैंड, नेहरू नगर मेें डीजे की व्यवस्था की गई है। कई रिसार्ट में होली खेलने के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं। खास सजावट, खास तरह के मास्क, सेल्फी फोटो फ्रेम सबकुछ यहां पर अवेलेबल रहेंगे।
स्कूल और कॉलेजों में भी दिखा उत्साह
होली की एक शाम पहले भी शहर में रंगों की खुमारी देखी गई। स्कूल कॉलेज इन सभी जगहों पर जमकर रंग खेले गए। विट्स स्कूल, एकेएस यूनिवर्सिटी, रामाकृष्णा कॉलेज, किंडर गार्डेन स्कूल, किड्जी स्कूल, रीवा विवि, जीडी कॉलेज इन सभी जगह बच्चे और युवाओं ने जमकर होली खेली। गले मिल सबको होली की बधाई दी।
पानी बचाने का सुझाव
मैहर ञ्च पत्रिका. खेलकूद विकास परिषद के क्रिकेट क्लब में होली का पर्व मनाया। परिषद के अध्यक्ष निरंजन बडग़ैया, सचिव अमित मिश्रा तथा क्लब के सदस्यों ने बच्चों को सुरक्षित होली खेलने व पानी का दुरुपयोग न करने की सलाह दी।
Published on:
02 Mar 2018 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
