18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को मोगरी से पीटा, बेटी को उठाकर पटक दिया

कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली में हत्या की वारदात, खबर लगते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, कई घंटे घर के अंदर ही पड़ा रहा महिला का शव

less than 1 minute read
Google source verification
MURDER : रुपए मांगने पर प्रेमी ने ही गला घोंट कर उतारा था मौत के घाट

MURDER : रुपए मांगने पर प्रेमी ने ही गला घोंट कर उतारा था मौत के घाट

सतना. पति-पत्नी का विवाद हत्या की वारदात तक पहुंच गया। जब आरोपी पकड़ा गया तो उसने चरित्र संदेह की बात पुलिस को बताई है। यह तथ्य सामने आया कि सुबह अंधेरे में पत्नी को किसी से बात करते देखा तो गुस्साए पति ने मोगरी से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच आठ साल की बेटी बचाव में आई तो आरोपी ने उसे भी उठाकर पटक दिया। जब महिला की मौत हो गई तो आरोपी भागने के फिराक में जुटा रहा। लेकिन जख्मी हाल बालिका ने समझदारी से काम लिया और अपनी मौसी को खबर कर दी। इसके बाद पुलिस तक बात पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिन देर किए आरोपी को पकड़ लिया।
रात को हुई थी मारपीट
पुलिस का कहना है कि उतैली में महेन्द्रा एजेंसी के पीछे रहने वाली माया कुशवाहा पत्नी पुष्पराज कुशवाहा (37) की हत्या हुई है। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि रविवार की रात पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट हुई और फिर दोनों अलग लेट गए। सोमवार के तड़के करीब साढ़े 4 बजे पुष्पराज ने मोगरी से सिर में हमला कर माया की हत्या कर दी। यह सब इनकी आठ साल की बच्ची देखती रही।
बाउण्ड्री के बाहर था कोई
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पुष्पराज ने बताया कि सुबह उसके घर की बाउण्ड्री के बाहर कोई व्यक्ति खड़ा था जिससे उसकी पत्नी बात कर रही थी। जब वह पहुंचा तो बाहर खड़ा व्यक्ति भाग गया। पूछने पर पत्नी सही जबाव नहीं दे रही थी कि कौन था। इसलिए उसे मोगरी से पीट दिया। जब बेटी बचाव में आई तो उसे भी उठाकर पटक दिया। चरित्र संदेह को लेकर हुई इस वारदात के बाद मासूम बच्ची का भविष्य अधर में अटक गया है।