
Will give 70 hours in a year to make motherland clean and beautiful,Will give 70 hours in a year to make motherland clean and beautiful
सतना. पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ अशोक कुमार अवधिया ने मंगलवार सुबह जीएनएम स्टूडेंट, स्टॉफ, सीएमएचओ दफ्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को मातृभूमि का स्वच्छ और सुंदर बनाने, प्लास्टिक से मुक्त करने सालभर में 70 घंटे का समय देने की शपथ दिलाई। शपथ के बाद सीएमएचओ डॉ अवधिया ने मौलिक अधिकारों और कत्र्तव्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने स्टूडेंस को समझाया कि देश के प्रत्येक नागरिक को कत्र्तव्यों का पालन करना क्यों जरुरी है। छात्राओं से कहा, हॉस्पिटल में प्रशिक्षण के दौरान मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ अवधिया ने गणतंत्र दिवस की 70 वीं सालगिरह पर पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे स्वर्णिम भारत अभियान की सराहना की। कहा, देश में बदलाव और लोगों को जागरुक करने के लिए इसी तरह के अभियानों की आवश्कता है। इसमें सभी वर्गो की सहभागिता आवश्यक है।
हमें भी पत्रिका इस अभियान में केवल सहभागिता नहीं दर्ज करानी बल्कि सक्रिय भूमिा निभागना है। इस मौके पर जीएनएम प्राचार्य उमा वर्मा, सुशन जेकप, पूजा सिंह, स्मिता तिवारी, प्रज्ञा पाठक, दीपिका चतुर्वेदी, वर्षा दीवाईन, माया कुशवाहा, स्नेहलता खरे, रामबदनी, मोतीलाल दाहिया, राजेंद्र वर्मा सहित जीएनएम प्रथम वर्ष, द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राएं मौजूद रही।
Updated on:
4 Feb 2020, 7:45 PM IST
Published on:
4 Feb 2020, 7:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.