5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना यह जाने नवरात्र का व्रत रखा तो जेब हो जाएगी खाली

शक्ति की भक्ति में महंगाई का मार,नवरात्रि में 25 प्रतिशत तक बढ़ गए फलों के दाम

2 min read
Google source verification
fruits

fruits

सतना. नवरात्रि में मां शक्ति की उपासना के दौरान मां को भोग और फलाहार करने वाले श्रद्धालुओं का बजट बिगड़ रहा है। क्यों कि नवरात्रि के पहले दिन से ही फालों के दाम में 25 फीसदी तक इजाफा हो गया है। कल तक टोकरी में मुरझाए पड़े फल भी शनिवार को इतराते नजर आए। नवरात्र के कारण थोक फल बाजार में 10 से 15 तो खुरदा बाजार में फलों के दाम में 25 फीसदी तक का उछाल आया है। कल तक 40 रुपए दर्जन बिकने वाला केला शनिवार को 50-60 रुपए हो गया। धीरे-धीरे आम आदमी की पकड़ में आ रहे अंगूर के दाम अचानक आसामन पर पहुंच गया। 50 से 60 रुपए किलो बिकने वाले अंगूर के भाव फिर से 80 रुपए पहुंच गया। काला अंगूर तो महंगाई का शतक लगा चुक ा है। फल विक्रेताओं ने फलों के भाव बढऩे के लिए थोक कारोबारियों को जिम्मेदार ठहराया। फुटपाथी कारोबारियों ने कहा कि क्या करंे कल तक 400 मन बिकने वाला केला शनिवार को 600 रुपए हो गया। सभी फलों के दाम थोक मंडी में 10 फीसदी तक ऊपर बोले गए। इससे उनके लिए फलों के दाम बढ़ाना मजबूरी है।

अब व्रत रखना भी महंगा
नवरात्रि में मुनाफा कमाने थोक करोबारियों ने फल एवं फलाहारी सामग्री के दाम अचानक मनमानी पूर्वक बढ़ा दिए हैं। व्यापारियों की इस मनमानी से झुलसाती गर्मी के बीच मां की आराधना में लीन भक्तों के लिए अब व्रत रखना भी महंगा पड़ रहा है। फल एवं फलाहार सामग्री के दाम में वृद्धि की सबसे अधिक मार उन श्रद्धालुओं पर पड़ी है जो नो दिन तक व्रत खरकर मां शक्ति की आराधना करते हैं।

फालों के दाम पर एक नजर

फल दाम पहले अब
केला 35-40 50-55

अंगूर 50-60 75-85
संतरा 30-40 40-50

पपीता 25-30 35-40
कलिंद्रा 20 25

तरबूज 25-30 40-50
सेव 70-80 90-100

(केला दर्जन में अन्य फलों के भाव प्रति किलो )