28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड स्माइल डे स्पेशल : सक्सेस का खजाना स्माइल

मुस्कुराओ और दूसरों की मुस्कुराहट की वजह भी बनो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 6 Oct 2018, 10:33 PM IST

वर्ल्ड स्माइल डे स्पेशल : सक्सेस का खजाना स्माइल

वर्ल्ड स्माइल डे स्पेशल : सक्सेस का खजाना स्माइल

सतना. आज के दौर में हंसना कितना जरूरी है... यह आपको हर हाल में समझना होगा। इस तनावभरी जिंदगी में मनहूसियत से छुटकारा पाना है तो आपको हंसना सीखना होगा। अगर आपने हंसना सीख लिया तो यकीन मानिए तनावमुक्त होकर बेहतरीन काम कर सकते हैं। बेहतरीन काम करने वाले को सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। वर्ल्ड स्माइल डे पर शहर के साइकोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता कहते हैं, हंसना कला है। जिस किसी ने हंसना सीख लिया समझो उसने खुशहाल और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा लिया। मुस्कुराने के कई फ ायदे हैं, जिन्हें मेडिकल साइंस भी मान चुका है। डॉ. गुप्ता की मानें तो मन से मुस्कुराने से दिमाग में डोपामाइन हॉर्मोंस पैदा होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ात हैं। मुस्कुराने से दिल की बीमारी, डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। यह एक तरह का व्यायाम है, जो हमारी उम्र को बढ़ा देता है।

बीमारियों का खतरा कम

हार्ट सर्जन डॉ. राजेश जैन कहते हैं, मुस्कुराने से हमारे दिमाग में डोपामाइन हॉर्मोंस रिलीज होता है। इससे हार्टअटैक, डायबिटीज, इंफेक्शन समेत कई बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। लोगों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। इसलिए दूसरों को खुश करने के लिए नहीं बल्कि अपने खुद के भले के लिए मन से मुस्कुराइए।

आती है पॉजिटिव थिंकिंग

शहर के एक्सपर्ट बताते हैं कि मुस्कुराहट हर मर्ज की दवा है। इससे पूरे बॉडी की मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। लोगों के अंदर पॉजिटिव थिंकिंग आती है। मुस्कुराने से लोगों की दिमाग में न्यूरो ट्रांसमीटर केमिकल पैदा होता है, जो बीमारियों को पैदा करने वाले हॉर्मोंस से लड़ता है। डिस्ट्रिक हास्पिटल के सीनियर मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. मनोल शुक्ला बताते हैं कि मुस्कुराने से चेहरे की 53 मांसपेशियां प्रभावित होती हैं, शरीर के अंदर तनाव पैदा करने वाले हॉर्मोंस को कम करती हैं। इससे हमारी उम्र और बढ़ जाती है ।

सोशल मीडिया में स्माइली का क्रेज
फेसबुक, वाट्सएप व मैसेंजर में हर माह नए-नए तरीके की स्माइली में इजाफा किया जा रहा है। वजह, जो लोग अपनी बात रख नहीं पाते वे स्माइली के जरिए अपनी बात रख सकें। आपने देखा भी होगा कि स्माइली चाहे अच्छी हो या बुरी पर एक पल को चेहरे पर स्माइल ला ही देती है। जब वर्चुअल दुनिया में स्माइली का इतना क्रेज है तो फिर रियल लाइफ की हंसी कितनी मायने रखती होगी, यह आप सोच सकते हैं। इसलिए सबकुछ भूल कर हंसना सीख लीजिए। यह आपके जीवन भर काम आएगी।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग