
yellow color fashion: Shadow Yellow Color Trend in Rain
सतना। फैशन ट्रेंड भी मौसम की तरह बदल रहा है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स बारिश के दिनों में येलो कलर खूब ट्राई कर रही है। फिर चाहे रोजाना कॉलेज जाने वाली गर्ल्स हो या फिर फ्रेशर पार्टी में चार चांद लगाने की तैयारी करने वाली छात्राएं हो। सबके दिलों में येलो कलर का सुरूर छाया हुआ है। बारिश के दिनों में कॉलेज की शुरुआत करने वाली गल्र्स मौसम के अनुसार कौन सा लुक बेस्ट होगा, इस बात की चिंता करती है। वहीं आफिस जाने वाली गर्ल्स भी बेस्ट आउटफिट्स की तलाश करती है। जिन्हें वे ऑफिस, पार्टी या फिर किसी इवेंट में आसानी से पहन सके।
ब्यूटीशियन रितु शर्मा बताती है कि पीले रंग को अगर गर्ल्स सिर्फ शादी-ब्याह से जोड़कर देखती है तो अपना नजरिया बदलें। बारिश के समय में उमस के दौरान यह रंग खुशनुमा माहौल का एहसास दिलाता है, क्योंकि इस रंग के कपड़े पहनने से मन को सुकून पहुंचता है। पीले रंग की सूती साड़ी हो या लॉन्ग या फिर शॉर्ट स्कर्ट के साथ पीले रंग का टॉप, गोल गले की टी-शर्ट, लंबे कुरते, पटियाला सलवार आदि को पहनने में कतई न हिचकिचाएं।
ऊर्जा से भरपूर पीला रंग
बारिश के मौसम में आंखों को सुकून देने वाले रंग अच्छे लगते हैं। सुकून के साथ ही अगर यह रंग आपको एक नई ऊर्जा से भर दे तो इससे अच्छा विकल्प क्या हो सकता है। येलो ऐसा ही रंग है, जो मन में नई ऊर्जा का संचार करता है। इन दिनों यह कलर ट्रेंड कर रहा है। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न वेयर, एक्सेसरीज हों या फुटवेयर हर जगह यह रंग हिट है। वेस्टर्न आउटफिट्स में भी मस्टर्ड कलर बेहद स्टाइलिश लगता है। चाहें तो डिफरेंट ड्रेसेज के साथ कंट्रास्ट करते हुए स्टोल, जैकेट या फिर बेल्ट की मदद से लुक में एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं।
बारिश के समय में पीले कपड़े अन्य कलरों की अपेक्षा ज्यादा अच्छे लगते है। जिस तहर हरे पौधों के बीच पीले फूल आकर्षित करते है। उसी तहर हरियाली मौसम में येलो कलर पहने से सबको सुकून मिलता है।
पूजा कुशवाहा, कॉलेज गर्ल्स
कपड़े ऐसे हो जिनको पहनने के बाद शरीर को सुकून मिले। वो बात सिर्फ येलो कलर के कपड़े में होती है। बारिश के मौसम में पीला रंग नई ऊर्जा देता है। महिलाएं तो पीले कपड़े में और अच्छी लगती है।
अदिति पयासी, कॉलेज गर्ल्स
इन दिनों अक्सर ज्यादातर लोग पीले कपड़े पहने हुए दिख जाते है। लड़कियां तो शॉर्ट स्कर्ट, पीले सूट, गोल गले की टी-शर्ट खूब पहन रही है। हरे-भरे मौसम में पीले कलर की बात ही कुछ और होती है।
सोनम तोमर, कॉलेज गर्ल्स
पीले कलर की शर्ट और टी-शर्ट पहने में लड़के भी पीछे नहीं है। हर तीसरा यंग मैन येलो कलर में दिखता है। बारिश के मौसम में पीला कलर ज्यादा खिलता है।
शिवांग खरे, स्टूडेंट
Published on:
22 Jul 2019 04:08 pm

बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
