14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाईमाधोपुर जिले में 588 करोड़ से होगा 390 किमी. सड़कों का निर्माण

सवाईमाधोपुर जिले में 588 करोड़ से होगा 390 किमी. सड़कों का निर्माण   सवाईमाधोपुर जिले में सड़क मार्गों को सुगम, सुदृढ़ एवं चौड़ा करने के लिए बजट में की गई घोषणा के तहत जिले में 587.62 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में 389.55 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से कुछ काम शुरू हो चुके हैं तो कई सड़कों के काम वन विभाग द्वारा एनओसी जारी नहीं करने से काम अटके हुए है। वहीं कूदेक सउ़क मार्ग के लिए हाल ही में कार्यादेश जारी होने से निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

3 min read
Google source verification
सवाईमाधोपुर जिले में 588 करोड़ से होगा 390 किमी. सड़कों का निर्माण

सवाईमाधोपुर जिले में 588 करोड़ से होगा 390 किमी. सड़कों का निर्माण

सवाईमाधोपुर जिले में 588 करोड़ से होगा 390 किमी. सड़कों का निर्माण

सुधर जाएगी सड़कों की दशा, कुछ काम प्रगति पर कुछ होने हैं अभी शुरू

सवाईमाधोपुर जिले में सड़क मार्गों को सुगम, सुदृढ़ एवं चौड़ा करने के लिए बजट में की गई घोषणा के तहत जिले में 587.62 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में 389.55 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से कुछ काम शुरू हो चुके हैं तो कई सड़कों के काम वन विभाग द्वारा एनओसी जारी नहीं करने से काम अटके हुए है। वहीं कूदेक सउ़क मार्ग के लिए हाल ही में कार्यादेश जारी होने से निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रुपनारायण बैरवा ने बताया कि भाड़ौती, खिरनी, बौंली,लाखनपुर, मित्रपुरा, बोरदा एवं दतवास से एनएच.11 ए तक 55 करोड़ की लागत से 51 किलोमीटर लम्बी सड़क बनेगी। इसका कार्य शुरू भी हो गया है। वहीं चकबिलोली से जिला सीमा वाया रघुवन्टी तक 20 करोड़ की लागत से 12.70 किलोमीटर लम्बी सड़क बनने से लोगों की राह जल्द ही आसान होगी। एस 25 से एनएच 11बी वाया ल्हावाद, सोप, खिदरपुर, उदेई खुर्द, छाण, जीवली, रामपुरा एवं कुडग़ांव गंगापुर सिटी तक 20 करोड़ की राशि से 17.90 किलोमीटर लम्बी सड़क कार्य की निविदा जारी कर दी गई है। शीघ्र ही यह निर्माण कार्य शुरू होगा।

इन मार्गों पर हो रहा है निर्माण

करौली में बालाजी से बामनवास वाया टोडाभीम दलपुरा, रायसना मेगा हाइवे सड़क निर्माण कार्य के लिए 40 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लम्बी सड़क तथा मलारना डूंगर से बिलोली नदी वाया चक बिलोली सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ की लागत से 3.15 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोरवाड़ा से महेसरा वायां दोबड़ा खुर्द सड़क निर्माण कार्य मय वेन्टेड कॉजवे के लिए 28.40 करोड़ के बजट से 8.20 किलोमीटर लम्बी सड़क का तथा जस्टाना, बौंली, निवाई रोड के लिए 56.32 करोड़ के बजट से 32.40 किलोमीटर लम्बी सड़क का कार्य जारी है। इसी प्रकार खिरनी,हरसोता एमडीआर 233 से काकरिया जिला बार्डर सवाईमाधोपुर वाया मामडोली, झनून, पीलूखेड़ा, कांकरिया तक सड़क बामनवास, सवाई माधोपुर सड़क का निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य के लिए 33 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर लम्बी सडकों का निर्माण प्रगति पर है। बामनवास से दांतासूती जिला सीमा तक वाया बडीला, ठिकरिया तक सड़क बामनवास सवाई माधोपुर सड़क के निर्माण कार्य के लिए 22 करोड़ के बजट से 18.72 किलोमीटर, बास परसा से देवमड ढाणी, मित्रपुरा सड़क वाया कीरों की ढाणी बैरवा बस्ती तक सड़क बामनवास सवाईमाधोपुर सड़क निर्माण कार्य के लिए 6.50 करोड़ के बजट से 8 किलोमीटर लम्बी सड़क तथा इसी प्रकार बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के तहत सूरवाल, खिलचीपुर अपटू गणेशधाम तक चौड़ाईकरण, सुदृढ़ीकरण एवं हाईलेवल ब्रिज निर्माण कार्य के लिए 12.50 करोड़ के बजट से 9.50 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा सालोदा, पीलोदा, बगलाई, शिवाला अपटू नादौती तक 35 करोड़ की लागत से 28 किलोमीटर सड़क तथा बहरावण्डा खण्डार, बालेर सड़क एमडीआर 03 से रामेश्वर घाट तक 20.20 करोड़ के बजट से 19 किमी. लम्बी सड़क का निर्माण तथा सवाईमाधोपुर शहर तिराहे से रामद्वारा तक बाईपास निर्माण कार्य के लिए 15.70 करोड़ की लागत से 1.48 किलोमीटर सड़क का कार्य प्रगति पर है। वहीं बरौनी शिवाड़, आदलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, कुण्डेरा, भूरी पहाड़ी, कुडग़ांव सड़क निर्माण कार्य के लिए 103 करोड़ के बजट से 58.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 6 अक्टूबर को कार्यादेश जारी किए जा चुके है।

इन सड़कों की नहीं मिली एनओसी


सवाईमाधोपुर जिले में कई सड़कों के लिए बजट तो स्वीकृत होकर निर्माण कार्य वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है, लेकिन इन मार्गों पर वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सानिवि अधिकारी ने बताया कि खण्डार से करणपुर करौली तक बाया बहरावण्डाखुर्द, खण्डार, बालेर, कारणपुर सड़क के लिए 60 करोड़ के बजट से 43 किलोमीटर लम्बी सड़क का कार्यादेश 6 अक्टूबर को जारी कर दिए हैं। वहीं कुशालीपुरा से कमलेश्वर महादेव वाया टोडरा के लिए 50 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य के कार्यादेश भी जारी हो गए हैं लेकिन वन विभाग की आपत्ति के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वन विभाग द्वाररा एनओसी मिलने के बाद ही कार्य शुरू हो पाएगा।

इनका कहना है

जिले में 389.55 किलोमीटर सड़कों का 587.62 करोड़ की लागत से जाल बिछ रहा है। अधिकांश सड़कों के कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही लोगों को इनका लाभ मिल सकेगा।

आरएन बैरवा, अधीक्षण अभियंता सानिवि सवाईमाधोपुर।