
चौथ का बरवाड़ा. बिना वजह घूमते पाए जाने वालों के चालान बनाती पुलिस।
सवाईमाधोपुर. कोरोना संक्रमण की रफ्तार में अब तक कोई कमी नहीं आई है। सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में 588 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं चिकित्साकार्मिक उनसे लगातार सम्पर्क में रहकर मॉनिटरिंग कर रहे है।
चौथ का बरवाड़ा में 32 कोरोना पॉजिटिव
चौथ का बरवाड़ा.उपखंड मुख्यालय पर लगातार कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 32 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। चिकित्सा अधिकारी रमेश दहिया ने बताया कि सोमवार को 32 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वही 71 लोगों की सैम्पलिंग कर जांच के लिए भेजी गई है।
17 नए पॉजिटिव केस
भगवतगढ़. कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से कस्बे सहित आस-पास के गांवों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में भगवतगढ़ के 8 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसी प्रकार निकटवर्ती धमून खुर्द में दो, बिलोपा में दो, बंधा, आदलवाड़ा कलां, जौंला, डेकवा, बिनजारी में एक-एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
एक दिन में दो दर्जन से अधिक संक्रमण के मामले
मलारना डूंगर.उपखण्ड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे है। सोमवार को भी उपखण्ड में दो दर्जन से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए। इनमें मलारना डूंगर थाने के तीन पुलिसकर्मियों सहित मकसूदनपुरा व शेषा के सरकारी अस्पतालों के कार्मिक भी शामिल है।
मलारना डूंगर कस्बे में पांच, पुलिस थाने में तीन पुलिसकर्मी, मकसुदनपुरा पीएचसी का एक कार्मिक, पीलावा नदी में दो, दिवाड़ा में चार, शेषा में पीएचसी कार्मिक सहित चार, खोहरी, मोहम्मदपुर, महेशरा व खिरनी में एक एक कोरोना संक्रमण का केस मिला है।
Updated on:
26 Apr 2021, 7:55 PM IST
Published on:
26 Apr 2021, 7:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.