9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां भीषण सडक़ हादसे में चकनाचूर हुई कार, छह की मौत

बौंली क्षेत्र में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को उठाती क्रेन।

less than 1 minute read
Google source verification

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
सवाईमाधोपुर. बौंली क्षेत्र में दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस.वे पर रविवार सुबह सडक़ हादसे में छह जनों की मौत हो गई। जिले में हुए इस सडक़ हादसे में 2 बच्चे भी घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार कार में सीकर का एक परिवार था जो कि रणथंभौर गणेश मंदिर जा रहा था। एक्सीडेंट रविवार सुबह 8 बजे बौली थाना क्षेत्र में बनास पुलिस के पास हुआ। टक्कर किसाने मारी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। शवों को बमुश्किल निकाला जा सका। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों में अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र रामअवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा व सतीश शर्मा हैं। हालांकि मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही होगी। वहीं एक्सीडेंट में घायल दो बच्चों को पहले बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. है। इसके बाद इन्हें जयपुर रैफर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग