78 पर किए चालान, 10 वाहन जब्त, यातायात पुलिस की कार्रवाई
सवाईमाधोपुर. यातायात पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 88 वाहनों पर कार्रवाई की। यातायात के सहायक उपनिरीक्षक गिर्राज शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान खैरदा, हम्मीर ब्रिज, बाल मंदिर कॉलोनी, हम्मीर सर्किल आदि स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 206 एमवी एक्ट के तहत 78 वाहनों का चालान काटा गया।