5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधे घंटा जाम से जूझा शहर

गंगापुरसिटी . यदि आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाने के लिए ट्रेन पकडऩी है। बीमार को अस्पताल ले जाना है या फिर परीक्षा जैसे भविष्य निर्माण के कार्य के लिए घर से बाहर निकलना है तो कृपया समय से पहले घर से निकलें अन्यथा आप गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाएंगे। वजह, शहर में जाम अब च्आमज् हो गया है।
2 min read
Google source verification
gangapurcity news

आधे घंटा जाम से जूझा शहर

गंगापुरसिटी . यदि आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाने के लिए ट्रेन पकडऩी है। बीमार को अस्पताल ले जाना है या फिर परीक्षा जैसे भविष्य निर्माण के कार्य के लिए घर से बाहर निकलना है तो कृपया समय से पहले घर से निकलें अन्यथा आप गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाएंगे। वजह, शहर में जाम अब च्आमज् हो गया है।


शहर की सडक़ों के किनारे बढ़ते अतिक्रमण एवं बेेतरतीब वाहनों के जमावड़े ने सडक़ों को सिकड़ाकर वाहनों की रफ्तार को जकड़ लिया है। शहर के उदेई मोड़, प्राइवेट बस स्टैण्ड, रोडवेज बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी रोड एवं जामा मस्जिद आदि स्थानों पर दिन में कई बार जाम के हालात रहते हैं। इसके चलते लोगों के जरूरी काम भी अटक जाते हैं। शहरवासियों को शुक्रवार को ऐसे ही जाम से दो-चार होना पड़ा।

सुबह १०.३० बजे उदेई मोड़ क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक जाम लग गया। इस दौरान पटेल नगर से ओसवाल नाका चुुंगी एवं सालोदा रोड तक लगी वाहनों की लम्बी कतार से शहर की रफ्तार थम सी गई। जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे। कई परीक्षार्थी भी जाम में फंस कर परेशान होते दिखे। ऑटो एवं बसों मे सवार स्कूली बच्चे भी गर्मी में व्याकुल हो गए। इस दौरान यातायात प्रभारी भागवत सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने की मशक्कत करते रहे।


एंबुलेंस, परीक्षार्थी एवं यात्री भी फंसे


स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं के चलते उन्हें भी जाम में परेशान होना पड़ा। परीक्षा से पहले लगे जाम ने परीक्षार्थियों की मानसिक पीड़ा को बढ़ाने का काम किया। सडक़ पर लगी वाहनों की कतार के बीच एक एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस के लगातार सायरन बजाने के बाद भी उसे काफी देर तक रास्ता नहीं मिल सका। माता की जात को जाने वाले कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को भी समस्या से रूबरू होना पड़ा।


अतिक्रमण बढ़ा रहा मर्ज


शहर में बढ़ते अतिक्रमण एवं सडक़ किनारे बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों ने शहर की रफ्तार को रोक दिया है। कृषि मंडी के सामने जुगाड़ आदि का जमावड़ा, शहर की सडक़ों पर गुजरते बेरोकटोक भारी वाहन, गुमटी, ठेले एवं खोमचे वाले आदि ने सडक़ किनारे अतिक्रमण कर रखा है। पुलिस चौकी की नाक तले उदेई मोड़ मैन चौराहे पर हलवाई, सब्जी एवं ज्यूस वालों ने तो सडक़ के दोनों तरफ १०-१० फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। इतना ही नहीं इनके पास आने वाले ग्राहकों द्वारा सडक़ पर गाड़ी पार्क करने से अतिक्रमण की समस्या और जटिल हो जाती है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग