5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बजरी की गाडिय़ों को पकड़वाने की हुई थी शिकायत, थानाधिकारी व कांस्टेबलों पर मारपीट करने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 19 Jan 2018, 6:54 PM IST

sawaimadhopur

घायल कांस्टेबल

सवाईमाधोपुर. महिला थाना में कार्यरत एक कांस्टेबल ने गुरुवार को सूरवाल थानाधिकारी व कांस्टेबलों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांस्टेबल पर बजरी की गाडिय़ों को पकड़वाने की शिकायत की गई थी। मारपीट में घायल कांस्टेबल सामान्य चिकित्सालय में भर्ती है।

पीडि़त कांस्टेबल राजेश गुर्जर निवासी बिलोली थाना मलारना डूंगर है। उसने बताया कि गुरुवार को वह अपने कमरे पर था, तभी सूरवाल थाना कांस्टेबल ने उसको फोन कर जरूरी काम होने की बात कहकर सूरवाल थाने के पास अपने कमरे पर बुलाया। इस पर वह दोपकर डेढ़ बजे उसके कमरे पर चला गया। इसके बाद दोनों बात करने लग गए।इस दौरान थानाधिकारी को बुलाकर कमरे पर बुला लिया।

थोड़ी देर में थानाधिकारी व अन्य कांस्टेबल वहां थाने की गाड़ी लेकर आए गए। इसके बाद थानाधिकारी अनूपङ्क्षसह ने उसके बाल पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया। सूरवाल थानाधिकारी ने उस पर बुधवार रात को कंट्रोल रूप पर फोन कर बजरी की गाडिय़ों को पकड़वाने की शिकायत की थी। इसके बाद मारपीट कर सूरवाल थाने ले गए, जहां कम्प्यूटर कक्ष में दो घंटे तक बिठा लिया। उसने पुलिस अधीक्षक से मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।


पुलिस अधीक्षक मामन सिंह ने कहा—
बजरी की गाडिय़ों को पकड़वाने को लेकर कांस्टेबल की शिकायत आई है। मामले की जांच की जाएगी।

राजकार्य का मुकदमा दर्ज
चौथ का बरवाड़ा. भेडोला में गुरुवार को विद्युत निगम कर्मचारी धनसिंह मीना के साथ मारपीट करने पर किशन लाल पुत्र बद्रीलाल मीना के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ है। निगम के अभियंता नईम खान सहित कर्मचारियों ने बरवाड़ा थाना पहुंच कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। हैड कांस्टेबल भरत लाल गुर्जर ने बताया की राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

युवक की हालत नाजुक
सवाईमाधोपुर. खण्डार के गणेश नगर में बाघ के हमले में घायल युवक रामकेश गुर्जर ही हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। युवक का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपवन संरक्षक बीजू जॉय ने बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पल्स रेट सामान्य नहीं है। वहीं आंख की स्थिति भी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।