30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने किया बाजारों का निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से गाइड लाइन की पालना के संबंध में लिया फीडबैक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 30 Apr 2021, 8:49 PM IST

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने किया बाजारों का निरीक्षण

सवाईमाधोपुर. वाहन मार्च निकाल कर जायजा लेते अधिकारी।

सवाईमाधोपुर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रभारी भरतपुर रैंज सुनील दत्त शुक्रवार शाम को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने एसपी कक्ष में कलक्टर, एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक लेकर जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार की चेन को तोडऩे के लिए चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाड़े में निर्देशों एवं गाइडलाइन की पालना के संबंध में फीडबैक लिया।

एडीजी पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक जिले से दूसरे जिले की सीमा पर बनाई गई चेक पोस्ट को एक्टिव रखा जाए। अनुमत गतिविधि के चौपहिया वाहन के अतिरिक्त अन्य वाहन दूसरे जिले से आवाजाही नहीं करें। अनावश्यक आवाजाही को पूरी तरह से रोका जाए, जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिल सके।

उन्होंने जिला मुख्यालय, शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में जन अनुशासन पखवाड़े के तहत गाइड लाइन की पालना करवाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
एडीजी ने पुलिस अधिकारियों से गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने, अवहेलना करने वालों के चालान बनाए जाने की समीक्षा की। इस मौके पर जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं मरीजों के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। जिला कलक्टर ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए समझाइश के साथ कार्रवाई भी की जा रही है।

बाजारों का लिया जायजा

एडीजी पुलिस ने जिला मुख्यालय के बाजारों का निरीक्षण कर गाइडलाइन की पालना का जायजा लिया। उन्होंने वाहन मार्च कर बजरिया के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, टोंक रोड, बरवाड़ा स्टैंड सहित अन्य बाजारों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व एडीजी ने गंगापुर सिटी में भी पुलिस अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। गाइड लाइन की अक्षरश: पालना करवाने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़