
खिरनी में धर्मशाला में आयोजित अग्रवाल समाज की बैठक।
खिरनी. कस्बे में रविवार को मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में जिला स्तरीय अग्रवाल समाज की संयुक्त सभा का आयोजन किया गया। कस्बे के अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोविंद गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने की। खिरनी के भामाशाह श्यामसुंदर चौधरी के अग्रवाल धर्मशाला में हॉल का निर्माण कराने पर स्वागत किया। मंच संचालन कर रहे प्रवक्ता जिलामंत्री राम बाबू ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही तलाक की समस्या पर विचार किया। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। गंगापुर के पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने समाज के व्यक्ति एवं परिवार को जागरुक कर समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए काम करने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर जिला महामंत्री दिनेश कुमार मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गोयल, जिला महिला अध्यक्ष नीलम गोयल, युवा संगठन अध्यक्ष पंकज जैन, तहसील अध्यक्ष नवल किशोर मंगल , सतनारायण गर्ग प्यारेलाल बंसल, करौली जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंघल, विष्णु मंगल, बृजेश कुमार गर्ग, संगठन मंत्री विमल चंद जैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वाटर कूलर का किया उद्घाटन
खिरनी. कस्बे में ग्राम पंचायत की ओर से आजाद चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला के सामने वाटर कूलर का उद्घाटन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद अग्रवाल थे। वहीं खिरनी सरपंच कमला मीणा ने प्याऊ फीता काटकर शुरू किया। गौरतलब है कि पिछले कई माह से आजाद चौक में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं थी। इससे राहगीरों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत में गर्मी शुरू होने से पहले ठंडे पानी की प्याऊ लगा दी। इस मौके पर गोविंद गर्ग, विमलचंद जैन, प्यारसिंह गुर्जर, अनिल मंगल, रघुनंदन मंगल सहित कई मौजूद है।
रिहायशी मकान व दुकान के सामने रखा कचरा पात्र
सवाईमाधोपुर. शहर के हरसहायजी का कटला में रिहायशी मकान व दुकान के सामने कचरा पात्र रखने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने बताया कि जहां कचरा पात्र रखा गया है वो कॉलोनी का एक मात्र रास्ता है। यहां पात्र में कचरा डाला जा रहा है जो रास्ते पर भी बिखर जाता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी होती है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर परिषद सभापति विमला शर्मा व आयुक्त को अवगत करा दिया है, इसके बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई है।
Published on:
02 Apr 2018 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
