5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जागा प्रशासन, जलभराव स्थानों का होगा चिह्निकरण

-कच्ची बस्तियों व कॉलोनियों में जलभराव की समस्या का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
जागा प्रशासन, जलभराव स्थानों का होगा चिह्निकरण

जागा प्रशासन, जलभराव स्थानों का होगा चिह्निकरण

सवाईमाधोपुर. जिले की कच्ची बस्तियों व कॉलोनियों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से अब आमजन को राहत मिलेगी। जलभराव वाले क्षेत्रों की समस्या को जिला प्रशासन से गंभीरता से लिया है। इसको लेकर सोमवार को जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें इस मुद््दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शहर में बारिश का पानी भरने की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से शहर का दौरा कर पानी भराव के स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए है।
पत्रिका ने उठाया था मुद््दा
बारिश के दौरान हर बार दर्जना कॉलोनियों व बस्तियों में जलभराव की समस्या होती है। इस समस्या को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया है। पत्रिका ने 4 जुलाई के अंक में 'बारिश के बाद कच्ची बस्तियों व कॉलोनियों में जलभराव से परेशान हो रहे लोगÓ शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक बुलाकर संबंधित अधिकारियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। ऐसे में जलभराव वाले स्थानों का चिह्निकरण होगा।

स्कूलों में पेयजल टंकियों की कराए सफाई
सवाईमाधोपुर. कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी, सड़क, चिकित्सा सहित कई मुद््दों पर चर्चा की। बैठक में जिला कलक्टर ने पेंडिग परिवारों का निस्तारण करने, सम्पर्क पोर्टल एवं लाइट्स पर दर्ज प्रकरणों को गम्भीरता लेने, शहर की क्षतिग्रस्त सड़को को ठीक करवाने, टूटी हुई पेयजल लाईन दुरूस्त कराने एवं स्कूलों में लगी पेयजल की टंकियों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग