सवाईमाधोपुर. कुस्तला कस्बे स्थित छतरी वाले बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार रात नौ बजे से भजन संध्या का आयोजन किया। गणपति की वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज हुआ।
भजन गायक गिरिराज शर्मा ने महाराज विनायक आओ जी हमारी सभा में रंग बरसाओ जी…गाकर गणपति वंदना की। इसके बाद कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है..एक बार जो रघुवर की नजरों का इशारा हो जाए..भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया । इसके बाद भजन गायक रामेश्वर सीठा ने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में…तथा छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते हैं लोग इसे राम का दीवाना सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद गिरिराज तारनपुर ने मिश्री सो मीठो बोल हमारी राधे रानी को तथा मतलब कि इस दुनिया से हमको तो नफरत है ओ सांवरे हमें तेरी जरूरत है सुना कर माहौल में समां बांध दिया। गायक नरेंद्र शर्मा ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले कैश कलयुग का राजा है खाटू नरेश..सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। एक से बढक़र एक भजनों पर श्रोताओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम से जुड़े हुए राम अवतार शर्मा तथा रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में तडक़े साढ़े चार बजे महा आरती हुई। इस दौरान मंदिर में आकर्षक रूप से सजावट की गई तथा बालाजी की मनमोहक झांकी सजाई गई। महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। बालाजी की झांकी देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ रही।
सवाईमाधोपुर. कुस्तला कस्बे स्थित छतरी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भजन संध्या में नृत्य करते श्रद्धालु।