22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भर्ती पर्ची को लेकर हंगामा, मरीजों में हुई झड़प

एक घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 15 Mar 2018, 8:42 PM IST

patrika

खण्डार सीएचसी परिसर में हंगामा करते हुए ग्रामीण ।

खण्डार. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य के न्द्र में भर्ती पर्ची को लेकर बुधवार को हंगामा हो गया। ग्रामीण मोहित तिवारी, गोविन्द गुर्जर, मुकेश सैनी, हुकम आदि ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की संख्या अधिक होने से पर्ची कटवाने के लिए कतार लगी हुई थी। इस दौरान एक मरीज कतार से बाहर खड़ा होकर इंतजार करने लगा। पीछे से आए मरीज ने पहले नम्बर वाले का विरोध किया तो दोनों मरीज इस बात को लेकर भिड़ गए। इस पर गुस्साएं पीछे वाले मरीज ने पहले वाले के सिर पर डण्डे से हमला कर दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने बताया कि मनोज कीर निवासी खण्डार के किशनलाल गुर्जर निवासी तलावड़ा ने डण्डे की मारी। जिससे मनोज के सिर में चोट आई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एक चिकित्सक के भरोसे चिकित्सालय
यहां सामुदायिक चिकित्सालय में अधिक समय तक मात्र एक ही चिकित्सक मौजूद था। ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सालय में एक चिकित्सक होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सालय में करीब आधा दर्जन से अधिक चिकित्सक है, लेकिन फिर भी मात्र गौरीलाल मीणा ही बुधवार को मरीजों को देख रहे थे।

इनका कहना है
बुधवार को क रीब पंाच चिकित्सक ट्रेनिंग में गए हुए थे। इस कारण से समस्या का सामना मरीजों करना पड़ा। सीएचसी पर चार से अधिक चिकित्सक हमेशा मौजूद होते है।

इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा


सवाईमाधोपुर. टोंक-शिवपुरी हाइवे पर बुधवार रात आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आश्रम के बाहर खड़े युवक को टक्कर मार दी। इसमें हनुमान उर्फ काडू (३५) पुत्र श्योजीदास निवासी लहसाडिय़ा उनियारा जिला टोंक गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के आने से पहले लोगों ने रोगी को समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगा इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा कर दिया। हंगामें को देखते हुए मौके पर कोतवाली पुलिस ने लोगों से समझाइश की, लेकिन वे नहीं माने। करीब २० मिनट बाद मौेके पर पहुंचे सर्जन ने घायल का ऑपरेशन शुरू किया। तब जाकर वे शांत हुए, लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग