27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कही ये बड़ी बात

- कांग्रेस सरकार पर कसा जमकर तंज

Google source verification

सवाईमाधोपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेण्पीण् नड्डा का अभिवादन कर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की मुगलिया सल्तनत प्रतीक वाली कांग्रेस सरकार को भाजपा के चार परिवर्तन रथ जो प्रदेश की अलग अलग दिशाओं से निकल रहे हैं। इस सरकार की चूले हिला देंगे और हमेशा हमेशा के लिए राजस्थान से इनकी विदाई का आधार बनेंगे। इसका शंखनाद आज महाराजा हम्मीरदेव चौहान की पवित्र भूमि सवाई माधोपुर से हो गया है जिन्होंने अलाउद्दीन खिलजी को परास्त किया था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भगवा पताका फहराने पर रोक लगाई। सवाई माधोपुर में गरीबों की जमीनें हड़प कर वक्फ के नाम पर कब्जा किया गया। यहां के क्षेत्रीय विकास कार्यों को धर्म के नाम पर बाधित किया गया। वहीं केंद्र की मोदी सरकार सबका साथए सबका विश्वास और सबके विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि किसानों और युवाओं के साथ धोखा करने वालीए महिलाओं की रक्षा में असक्षम सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। दिसंबर के महीने में कांग्रेस की विदाई होकर भाजपा की सरकार बनने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस किया गया थाए उस समय पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे और अशोक गहलोत जिसे वे अपना राजनैतिक गुरू मानते थेए जो उस समय सांसद थे। गहलोत के कहने पर पीवी नरसिम्हा राव ने राजस्थान में भैंरो सिंह जी की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर दिया था। सीपी जोशी ने कहा आने वाले दिसम्बर माह में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में भव्य राम मंदि का निर्माण हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि धरियावद की घटना को मुख्यमंत्री द्वारा कल रात को ट्वीट कर एक पारिवारिक घटना बताया था और आज वहां जाकर घ?ियाली आंसू बहा रहें हैए तो क्या रात को मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में थे जो इतनी गम्भीर घटना को भी पारिवारिक घटना बताकर इतिश्री कर रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब घ?ियाली आंसू बहाना छो?ें और ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करें जिससे प्रदेश में ऐसा जघन्य महिला अपराध न हो। यात्रा प्रारंभ से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपस्थित नेताओं के साथ भगवान त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर विजय का आशीर्वाद लिया।