22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने रविवार अद्र्धरात्रि को रईथा खुर्दगांव के पास से किया शव बरामद, मृतक लोकेश मीना के पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने रविवार अद्र्धरात्रि को रईथा खुर्दगांव के पास से किया शव बरामद, मृतक लोकेश मीना के पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 15 May 2018, 7:35 PM IST

patrika

मलारना डूंगर . थाना क्षेत्र के रईथा खुर्द गांव के पास रविवार अद्र्धरात्रि को बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सिनोली निवासी लोकेश मीना की मौत के मामले में मृतक के पिता धूड़ी लाल मीना ने इसी गांव के कालू पुत्र सीताराम मीना के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद हत्या व हादसा दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी। वहीं सड़क हादसे की सूचना पर रविवार अद्र्धरात्रि को घटना स्थल पर पहुंची मलारना डूंगर पुलिस ने शव के साथ ही बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी कब्जे में लिया है।थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार अद्र्धरात्रि को सूचना मिली थी कि रईथा खुर्द गांव के पास सड़क हादसा हुआ है।

सूचना पर मलारना डूंगर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक युवक मृत पड़ा था तथा पास ही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान लोकेश (२३) पुत्र धूड़ी लाल मीना निवासी सिनोली थाना सूरवाल के रूप में हुई। इस पर परिजनों को सूचित कर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह लगाए आरोप

पुलिस के अनुसार मृतक के पिता धूड़ी लाल मीना ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि १३ मई की शाम ४ से ५ बजे उसका पुत्र लोकेश घर पर था। इतने में इसी गांव का कालू पुत्र सीताराम मीना उसे बुला कर ले गया।

पूछाने पर उसने इससे कोई काम होना बताया। धूड़ी ने बताया कि आरोपित ने उसके लड़के को मार दिया। इसके बाद रात साढ़े बारह बजे आरोपित कालू ने रामकेश के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी कि लोकेश का एक्सीडेंट हो गया है। पिता ने आरोप लगाया कि लोकेश का एक्सीडेंट नहीं हुआ बल्कि कालू ने उसकी हत्या की है।


जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने मामले की गम्भीरता देखते हुए सोमवार सुबह एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया। जहां एफएसएल टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर साक्ष्य भी जुटाए।


सूरवाल थाने क्षेत्र के सिनौली निवासी धूड़ी लाल पुत्र रामनाथ मीना ने इसी गांव के कालू पुत्र सीताराम मीना के खिलाफ उसके बेटे लोकेश की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया है। लोकेश का शव रविवार अद्र्धरात्रि को रईथा खुर्दगांव के पास सिर कुचला हुआ मिला था। हत्या या हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद खुलासा होगा।
बृजेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी मलारना डूंगर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग