15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

बदमाशों की दबंगई: ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा

दुकानदारों व ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन कर पुलिस को सुनाई खरी खोटी बदमाशों की दबंगई: ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा 4 माह से फरौती की कर रहे थे मांग, लूट और मारपीट के प्रयास पर ग्रामीण पहुंचे थाने सवाईमाधोपुर जिले में मित्रपुरा थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में चार माह से 50 हजार रुपए की चौथवसूली की राशि नहीं देने पर शनिवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा एक जने पर प्राणघातक हमले करने का प्रयास करने के वाकये के बाद ग्रामीणों ने थाने पर जाकर हंगामा किया।

Google source verification

दुकानदारों व ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन कर पुलिस को सुनाई खरी खोटी

बदमाशों की दबंगई: ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा


4 माह से फरौती की कर रहे थे मांग, लूट और मारपीट के प्रयास पर ग्रामीण पहुंचे थाने

सवाईमाधोपुर जिले में मित्रपुरा थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में चार माह से 50 हजार रुपए की चौथवसूली की राशि नहीं देने पर शनिवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा एक जने पर प्राणघातक हमले करने का प्रयास करने के वाकये के बाद ग्रामीणों ने थाने पर जाकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई। घटनाक्रम को लेकर पीडि़त प्रेमप्रकाश पुत्र मोहनलाल गोयल निवासी बोरदा ने रविवार को दिलखुश उर्फ डीके पुत्र खिलाड़ी मीना निवासी जैतपुरा सहित तीन- चार लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मित्रपुरा के दुकानदार प्रेमप्रकाश ने प्राथमिकी में बताया कि करीब 3-4 माह पहले वह शाम को दुकान बंद कर गांव जा रहा था। रास्ते में आरोपी दिलखुश उर्फ डीके ने बाइक के आगे कार लगाकर मारपीट की। वह वहां से जान बचाकर भाग गया। घटना के चार पांच दिन बाद आरोपी ने व्हाट््सप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी और बचने के लिए पचास हजार रुपए की चौथवसूली मांगी। थोड़े दिन बाद फिर से व्हाट््सप कॉल पर आरोपी ने शराब पार्टी के लिए 4 लाख रुपए की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसी क्रम में शनिवार रात करीब नौ बजे बजे मुंह पर कपड़ा बांध कर तीन बाइक सवार युवक आए। उन्होंने उसके पोते अमन पुत्र मुकेश गोयल को जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने दुकान में घुसकर जान बचाई। दुकान पर बैठे भतीजे मुकेश गोयल के पास आरोपी डीके मीणा व अन्य युवक आए। उन्होंने चौथवसूली नहीं देने पर दुकान को लूटने व परिवार को जान से मारने के प्रयास किए। इस दौरान शोर सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ होने पर आरोपी वहां से भाग छूटे। पीडि़त ने बताया कि आरोपी अमूमन अवैध हथियार लेकर गैंग के साथ घूमता है। ऐसे में उसका पूरा परिवार दहशत में है। और ग्रामीणों में भी भय है।

ऑपरेशन गार्जियन महज खानापूर्ति

ग्रामीणों ने बताया कि भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ ऑपरेशन गार्जियन चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसमें सम्बन्धित थाना द्वारा ऐसे लोगों को डिटेन कर कार्रवाई के लिए कहा था। लेकिन आईजी के आदेश के बाद भी मित्रपुरा पुलिस ने ऑपरेशन गार्जियन के नाम पर खानापूर्ति की है। इससे लोगों में रोष है।


ग्रामीणों ने थाने पर जताया रोष ग्रामीणों ने थाने पर जताया रोष

इस वाकये के बाद ग्रामीण थाने पर पहुंचे। उन्होंने वहां पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष जताया। लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायत के बाद भी ऐसे बदमाशों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता है। उन्होंने ऐसे बदमाशों से पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के आरोप भी लगाए। पुलिस के खिलाफ नाराजगी को देख पुलिसकर्मी सहम गए और समझाइश के प्रयास करते रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान महावीर राजावत, दामोदर बिन्दल, हरिनारायण खेड़ा, बद्री, कजोड़, रघुनाथङ्क्षसह बसपरसा, सावंत ङ्क्षसह, पृथ्वीङ्क्षसह, गिर्राज ङ्क्षसह सहित अनेक लोग मौजूद रहे>

इनका कहना है
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर दी गई है। पीडि़त की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। तेजकुमार पाठक,
पुलिस उपाधीक्षक बामनवास।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़