24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: त्योहारी सीजन में बढ़ी बर्तनों की खरीदारी

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. शहर के मुख्य बाजार में एक दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं।

सवाईमाधोपुर.जैसे-जैसे दीपावली निकट आती जा रही है वैसे वैसे बाजार में खरीदारी भी जोर पकड़ती जा रही है। त्योहार के इस सीजन में बर्तन व्यापार में अच्छा खासा बूम आया है। महिलाएं बर्तन खरीदने में जुट गई हैं। हालांकि बर्तन व्यापार पर जीएसटी का असर भी नजर आ रहा है।


बर्तनों पर पड़ी जीएसटी की मार : केन्द्र सरकार की ओर से बर्तनों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाई गई है। इसके चलते इस बार बर्तनों की कीमतों में 15 प्रतिशत तक का उछाल आया है। हालांकि इससे व्यापार पर अधिक असर पडऩे की आशंका कम ही है।


पचास रुपए प्रति किलो तक बढ़ी कीमत
सरकार की ओर से 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने के बाद बर्तनों के दामों में 50 रुपए प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। व्यापारियों ने बताया कि स्टील की कीमत गत वर्ष 150 रुपए किलो थी जो आज 200 रुपए प्रति किलो, तांबा 550 सेक बढ़कर 600 रुपए, पीतल 450 से बढ़कर 500 रुपए एल्यूमिनयम के बर्तन 160 से बढ़कर 200 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं।


ये हैं आंकड़े...
30 दुकानें है जिला मुख्यालय पर
12 प्रतिशत लगाई जीएसटी
50 रुपए प्रति किलो
की वृद्धि
1 करोड़ का कारोबार हुआ था गत वर्ष
1.5 करोड़ के कारोबार के आसार है इस साल