
warning
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे को साफ व सुन्दर रखने की मुहिम के चलते ग्राम पंचायत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करेगी। उल्लेखनीय है कि कस्बे में कहीं भी कूड़ा कचरा फेंकना आम बात है, लेकिन अब ग्राम पंचायत प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते पाए जाने वालों से जुर्माना वसूलने की तैयारी कर ली गई है। ऐसे में ग्राम पंचायत ने कस्बे में कई जगहों पर नोटिस चस्पा कर लोगों को सूचना दी है।
इस दौरान ग्राम सरपंच सीता देवी ने बताया की गंदगी सभी बीमारियों की जड़ है। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ तन और मन की कल्पना की जा सकती है। इसलिए पंचायत ने प्रस्ताव पास कर गांव को स्वच्छ रखने का फैसला किया है। साथ ही गंदगी फैलाने वालों से 200 रुपए जुर्माना वसूलेंगे। कचरा गाड़ी लगा दीउन्होंने बताया की गांव में कचरा फेंकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगी हुई है। साथ ही चौक चौराहों पर कचरा पात्र भी लगाए हैं। इसके अलावा सफाईकर्मी सुबह व शाम हर वार्ड में जाकर सफाई करते हैं। ऐसें में लोगों को अपना कचरा, कचरा पात्र फैंकना चाहिए।
बलरिया मार्ग पर चरागाह भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे के बलरिया मार्ग स्थित रायसागर तालाब पाल के नीचे चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को शुक्रवार को हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार ने निर्देश दिए थे। ऐसे में राजस्व कर्मचारियों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण ध्वस्त किए। उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों द्वारा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर पक्की दीवार बनाए ली थी। कायस्थ समाज की ओर से कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं भेड़ोला मार्ग पर ट्रस्ट द्वारा पेड़ पौधे लगाकर चारों ओर की गई फेंसिग वाली जगह को ग्राम पंचायत को संभला दिया है। बलरिया मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है। एसडीएम दामोदर सिंह ने बताया की अतिक्रमण के मामले को लेकर गंभीर है। अन्य अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्रवाई की जाऐगी।
Published on:
14 Mar 2020 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
