
patrika
सवाईमाधोपुर. खण्डार थाना इलाके के कुरेड़ी गांव में सोमवार देर रात एक युवक एक शादीशुदा महिला के घर में घुस गया। पता चलने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें युवक के हाथ पैर बांधकर बुरी तरह पिटाई की जा रही है। वहीं कुछ लोग युवक के बाल काटते नजर आ रहे हैं। मारपीट करते हुए महिलाएं भी नजर आ रही हैंं। इधर, संबंधित महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गोठड़ा निवासी बलराम जाट कुरेड़ी गांव निवासी एक महिला के घर में घुस गया था।
इस दौरान पता चलने पर परिजनों से युवक को पकड़ लिया और बंधक बना लिया। वहीं उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान किसी ने युवक के साथ मारपीट का वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। ग्रामीणों ने रात भर उसे बंधक बनाए रखा। वहीं सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस को सौंपा। इधर, पुलिस संबंधित युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया, जिसे बाद में तहसीलदार के समक्ष पेश कर २० हजार के मुचलके पर छोड़ दिया गया। हालांकि बाद में मंगलवार शाम को महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
Updated on:
24 Jul 2019 01:22 pm
Published on:
23 Jul 2019 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
