22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्राएं भी सीखेंगी एनसीसी के गुर

एनसीसी मुख्यालय ने जारी किए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 17 Mar 2018, 7:10 PM IST

patrika

patrika

सवाईमाधोपुर ञ्च पत्रिका. अब जल्द ही कॉलेज की छात्राएं भी एनसीसी के गुर सीखती नजर आएंगी। एनसीसी मुख्यालय कोटा की ओर से जिले में एनसीसी गल्र्स बटालियन व एनसीसी में छात्राओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में संचालित एनसीसी बटालियन में छात्राओं को ३३ फीसदी आरक्षण देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आगामी सत्र से पीजी कॉलेज की बटालियन में छात्राएं भी एनसीसी के गुर सीखती नजर आएंगी।

महाविद्यालय में है १६० सीटें

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान में एनसीसी की१४ राज. बटालियन कोटा के तहत १६० छात्र कैडेट्स की एनसीसी इकाई का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में अब आगामी सत्र से छात्राओं के लिए ३३ फीसदी आरक्षण होने से छात्राओं की इकाई की ५३ सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

जीसीआई होंगी नियुक्त

महाविद्यालय में आगामी सत्र से छात्राओं का एनसीसी प्रशिक्षण शुरू होने के साथ ही एनसीसी के कोटा स्थित मुख्यालय की ओर से छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए गल्र्स कैडेट इंस्ट्रेक्टर(जीसीआई) भी अलग से नियुक्त की जाएगी। वर्तमान में महाविद्यालय में छात्रों को एनसीसी के लेफ्टिनेंट ओपी शर्मा प्रशिक्षित कर रहे हैं।

२००५ में दिया गया था प्रशिक्षण

महाविद्यालय में पूर्व में २००५ में भी छात्राओं के लिए एनसीसी प्रशिक्षण शुरू किया गया था। उस समय ६० छात्राओं को एनससी के सी प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम में प्रशिक्षित किया गया था। बाद में महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जीसीआई नहीं होने व छात्राओं की ओर से आवेदन कम आने के कारण इसे बन्द कर दिया गया था।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

पीजी कॉलेज में छात्राओ के लिए एनसीसी बटालियन खोलने के लिए पहले भी पत्रिका ने और विभिन्न संगठनों ने गमुद्दा उठाया था । जिसके निर्देश अब पारित हुए है।
हाउसिंग बोर्ड की घटनाएनसीसी मुख्यालय से महाविद्यालय में संचालित एनसीसी इकाई में छात्राओं को ३३ फीसदी आरक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं, आगामी सत्र से इसे लागू किया जाएगा। अब छात्राएं भी एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी।

डॉ. ओपी शर्मा, एनसीसी अधिकारी, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग