ग्राम पंचायत पदेन सचिव लाला अमरगढ़, सरपंच सीमा देवी आदि ने बताया कि पास ही स्थित ट्रांसफॉर्मर से गिरी चिंगारी से शाम करीब पांच बजे पप्पू पुत्र नारायण, मोती पुत्र नारायण, गोपाल, मुंश, धनसिंह दोनों पुत्र गिरधारी, पुखराज पुत्र रामजीलाल आदि के छप्परपोश घरों में आग लग गई। इससे उनमें भरा चारा आदि जलने से काफी नुकसान हो गया। घरों के मालिक पास ही स्थित एक गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में गए हुए थे। कुछ महिलाएं ही घरों पर थीं। सूचना पर गंगापुरसिटी से दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।