
98 सालों से ईसाईयों की आस्था का केन्द्र है गंगापुर सिटी के चर्च
सवाईमाधोपुर.जिले भर में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। जिले के गंगापुर सिटी में भी सालोंं पुराने चर्च स्थित है। गंगापुर सिटी में रोमन कैथोलिक और प्रोटेस्टेण्ट दोनों ही प्रकार के चर्च रेलवे कॉलोनी में स्थित हैं। इतिहासकार प्रभाशंकर उपाध्याय ने बताया कि 1909 में जब यहां रेल लाइन की शुरूआत हुई थी तो ईसाई धर्मावलम्बी भी गंगापुर सिटी में आकर बसे।
1921 में हुई चर्च की स्थापना
ईसाइयों की बढती संख्या के साथ ही 24 जुलाई 1921 में रोमन कैथोलिक चर्च की स्थापना हुई थी। बाद में प्रोटेस्टेण्ट मतावलंबी सीएनआई चर्च स्थापित हुआ। ये चर्च धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के केन्द्र बने। रेलवे कॉलोनी में सीनियर तथा जूनियर दो इन्सटीट्यूट भी बने।एक जमाने में इन इन्सटीट्यूट में आनंद बाजार मेला भरा करता था। उस बाजार के आनंद ही अलग थे। वर्तमान में गंगापुर सिटी की वीरान सी रेलवे कॉलोनी में प्राकृतिक हरीतिमा के मध्य दोनों गिरिजाघर शांति एवं सुकून का प्रतीक लगते हैं। यहां नियमित प्रार्थना सभाएं होती हैं।
Published on:
25 Dec 2019 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
