6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल से नगर परिषद ने नहीं खरीदा मच्छर नाशक पाउडर, सात माह से फिनाइल की खरीद भी बंद

दो साल से नगर परिषद ने नहीं खरीदा मच्छर नाशक पाउडर, सात माह से फिनाइल की खरीद भी बंद

3 min read
Google source verification
मानटाउन थाना परिसर में जलनिकासी नहीं होने से फैला कीचड़।

मानटाउन थाना परिसर में जलनिकासी नहीं होने से फैला कीचड़।

सवाईमाधोपुर. शहर को स्वच्छ बनाना एवं गंदगी से पनपने वाले मच्छरों की रोकथाम करना भी नगर परिषद की जिम्मेदारी है, लेकिन नगर परिषद इस जिम्मेदारी की प्रति कितनी सजग है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके पास मच्छरों की रोकथाम के संसाधन ही नहीं है। चौंकाने वाली बात है कि नाले-नालियों में मच्छरों को मारने वाले मिथाइल पाउडर की खरीद दो साल से नहीं की जा रही। वहीं सात माह से तो नगर परिषद के स्टोर में फिनाइल ही नहीं है। परिषद अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं नहीं है। जबकि स्टोर शाखा की ओर से इसकी बराबर मांग भेजी जा रही है। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है। उसे चाहिए कि वह तत्काल प्रभाव से इसकी खरीद करे।


बजट का है प्रावधान
नगर परिषद अपने सालाना बजट में मिथाइल पाउडर व फिनाइल आदि की खरीद के लिए अलग से बजट का निर्धारण करती है। इस साल भी बजट में इसके लिए बजट रखा गया है। लेकिन इसके बावजूट इस मद पर खर्च क्यों नहीं किया जा रहा, ये समझ से परे है।


कितने पाउडर की आवश्यकता
जानकारी के अनुसार मिथाइल पाउडर कम से कम 15 दिन में एक बार डाला जाता है। अगर इस हिसाब से 40 वार्डों में ये पाउडर डाला जाए तो जून 2019 तक के लिए करीब 270 कट्टे मिथाइल पाउडर की आवश्यकता होगी। हालांकि इसकी खरीद के लिए नगर परिषद को सिर्फ वर्क आर्डर ही जारी करने हैं, लेकिन उसमें वह जानबूझकर देरी कर रही है।


मौसम में उष्णता से बढऩे लगा मच्छरों का प्रकोप
मौसम में उष्णता बढऩे के साथ ही शहर में मच्छरों का प्रकोप भी शुरू हो गया है। जहां पर नाले व नालियां जाम हैं, वहां पर मच्छरों तादाद ज्यादा है। घरों एवं बाहर मच्छरों के प्रकोप से लोगों की सेहत खराब हो रही है।


फिनाइल बिना सफाई कैसी
सफाई का दावा करने वाली नगर परिषद शहर के करीब 30 बड़े नालों की सफाई बिना फिनाइल के कर रही है। सफाईकर्मियों की माने तो 15 दिन एक बार तो नाले में फिनाइल डाली जानी चाहिए। ताकि मच्छर उसमें पनप नहीं सके। लेकिन सात माह से बिना फिनाइल काम चल रहा है। स्टोर शाखा ने करीब 10 ड्रम फिनाइल मांग भेज रखी है।


स्टोर शाखा के मांग पत्र पर साइन क्यों नहीं
स्टोर शाखा की माने तो उसकी ओर से इन चीजों के मांग पत्र पिछले कई दिनों से आयुक्त के पास भेजे जा रहे हैं, लेकिन उनको बिना साइन करके लौटाया जा रहा है। साइन नहीं करने के पीछे क्या वजह, इस बारे में खुद आयुक्त भी नहीं बता पा रहे हैं। वे तो खुद स्टोर से जानकारी करने की बात कह रहे हैं।


मानटाउन थाना परिसर में जमा कीचड़
मानटाउन थाना परिसर में गंदा पानी व कीचड़ परेशानी का सबब बना हुआ है। जल निकासी की सुविधा नहीं होने से एक ही स्थान पर कीचड़ जमा हो गया है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि कीचड़ से बदबू आती है और मच्छर पनप रहे हैं। इससे कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना है। पुलिसकर्मियों ने नगरपरिषद से थाना परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था करवाकर सफाई कराने की मांग की है।


मैंने मांग पत्र बनाकर दे रखा है...
मैंने मिथाइल पाउडर एवं फिनाइल की खरीद का डिमांड पत्र आयुक्त साहब को दे रखा है। मिथाइल पाउडर खरीद करीब दो साल से एवं फिनाइल की खरीद सात माह से नहीं हो रही है। खरीद क्यों नहीं हुई, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
ईरशाद अहमद, स्टोर कीपर, नगर परिषद, सवाईमाधोपुर


खरीद की जाएगी
मिथाइल पाउडर व फिनाइल उपलब्ध नहीं होने के बारे में स्टोरकीपर से जानकारी की जाएगी। दोनों चीजें खत्म हो गई तो उनकी खरीद की जाएगी।
रविन्द्र सिंह यादव, आयुक्त, नगर परिषद, सवाईमाधोपुर


सरकार को कराएंगे अवगत
शहरवासियों की सेहत के साथ नगर परिषद प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। इस मामले में राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा।
गिर्राज सिंह गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष, नगर परिषद, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग