22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसी रोड निर्माण से राह हुई आसान

सीसी रोड निर्माण से राह हुई आसान

less than 1 minute read
Google source verification
सीसी रोड निर्माण से राह हुई आसान

Construction of CC Road made way easier

भगवतगढ़. जटवाड़ा कलां में मीणा बस्ती के पास स्थित टंकी से धोबी मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर सीसी रोड निर्माण होने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी। सरपंच बुगलचंद मीना ने बताया कि धोबी मोहल्ला एवं मीना बस्ती की ओर आने-जाने में सड़क के अभाव एवं उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरने में वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी हो रही थी। उन्हें करीब एक किलोमीटर का फेर लगाकर आना-जाना पड़ता था। सरपंच ने बताया कि पंचायत मद से पांच लाख की लागत से करीब साढ़े छह सौ फीट सीसी रोड का निर्माण होने से अब राहगीरों एवं वाहन चालकों की राह आसान हो गई।


तहसील अध्यक्ष मनोनीत
सवाईमाधोपुर. महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान की जिला शाखा की बैठक बुधवार को खैरदा स्थित संस्थान कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि इसमें सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसमें रविशंकर सैनी को सवाईमाधोपुर व महावीर सैनी को खण्डार तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही सात दिन में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए।


महालक्ष्मी महायज्ञ आठ से
सवाईमाधोपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से 8 से 12 दिसम्बर तक 18 कुंडीय आद्य महालक्ष्मी महायज्ञ अग्रविभूती स्मारक अग्रोहा शक्तिपीठ हरियाणा में होगा। अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि इस महायज्ञ में अग्रवाल समाज के बंधुओं का एक दल 7 दिसंबर को अग्रोहा धाम के लिए रवाना होगा। अग्रोहा की पावन धरती पर लगभग 51 सौ वर्ष बाद यह 18 कुंडीय आद्य महालक्ष्मी यज्ञ होने जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग