7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाईमाधोपुर-शिवपुरी सड़क निर्माण शुरू

सवाईमाधोपुर-शिवपुरी सड़क निर्माण शुरू

3 min read
Google source verification
 मशीनों की पूजा कर निर्माण कार्य शुरू

संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने मशीनों की पूजा कर निर्माण कार्य शुरू

सवाईमाधोपुर. टोंक-शिवुपरी हाइवे पर स्थित सवाईमाधोपुर से शिवपुरी मार्ग का बुधवार को संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने मशीनों की पूजा कर निर्माण कार्य शुरू किया। इस दौरान 11 पंडितों द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रों द्वारा पूजा कराई। संसदीय सचिव गोठवाल ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूजा में भाग लिया व इस दौरान मशीन की (जेसीबी) पूजा की गई । भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाया आदि थे।

संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि सवाईमाधोपुर-बहरावण्डा खुर्द-शिवपुरी सड़क मार्ग खण्डार की लाइफ लाइन है। वर्तमान में यह मार्ग संकरा एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं । उन्हंोंने बताया कि पूर्व में यह रोड बोदल तक 3.5 मीटर चौड़ा था। अब यह रोड 7 मीटर चौड़ा बनेगा। इसके साथ ही इस दोनो तरफ 1.25 मीटर के फु टपाथ बनेंगे। इसके साथ ही 3 फ्लाई ओवर बनेंगे। जिससे बरसात के पानी की निकासी हो सके व वन्य जीवों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । इय दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, यूआईटी चेयरमेन जगदीश अग्रवाल, नगर परिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा आदि थे।


बजरी की सात ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
बौंली. बौंली प्रशासन ने बुधवार को अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्रवाई की। बौंली थाना पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मित्रपुरा क्षेत्र से अवैध बजरी की सात ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। सभी वाहनों को जब्त कर मित्रपुरा चौकी लाया गया।


मुकदमे वापस लेने की मांग
सवाईमाधोपुर. दलित आदिवासी युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर गत दो अप्रेल को भारत बंद के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने व निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष धीरज मीणा ने बताया कि भारत बंद के दौरान कुछ समाजकंटकों ने रैलियों में हुड़दंग किया था। ऐसे में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए।


उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सवाईमाधोपुर. त्रिनेत्र फोटोग्राफर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गत दिनों एक शादी समारोह में फोटोग्राफी करने गए दो फोटोग्राफों को कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पेड़ से लटका कर उनके साथ मारपीट की थी। ऐसे में फोटोग्राफरों में रोष है। इस दौरान गोविन्द, राजेश, विनोद, अभिमन्यु आदि मौजूद थे।


अभियान में 173 लोग हुए लाभान्वित
खण्डार. ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा फलौदी द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्धारित ग्राम जालपाखेड़ी व हलौन्दा में कैम्प का आयोजन किया। अध्यक्षता जिला अग्रणी प्रबंधक एचएन मीना ने की। कार्यक्रम के तहत सभी 18 साल से ऊपर व्यस्कों के 154 खाते खोले गया। प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के 3 तथा मुद्रालोन के 15 आवेदन स्वीकार किए गए। अटल पेंशन के आवेदन स्वीकारे। विशिष्ट अतिथि सरपंच चौथमल बैरवा थे। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राजकुमार मीना ने लोगों व ग्रामीणों को योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में अधिकारी सुमन्त, बैंक बीसी रामसहाय गुर्जर, रामदयाल, कालू गुर्जर, सुरज्ञान बैरवा सहित कई मौजूद थे।


कम वोल्टेज से परेशानी
पीपलदा. कस्बे में इन दिनों कम वोल्टेज से लोगों को गर्मी में परेशानी हो रही है। इस बारे में वार्ड पंच हरिप्रसाद गुप्ता ने विद्युत निगम बौंली के सहायक अभियंता को पत्र भेजा है। गुप्ता ने पत्र में लिखा कि कस्बे में तालाब वाले हनुमानमंदिर के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर 100 किलोवाट का लगा हुआ है। इससे करीब आधे कस्बे में बिजली सप्लाई हो रही है। इसी से आटून्या की ढाणी भी जुड़ी हुई है। ट्रांसफार्मर पर कनेक्शन अधिक होने से कम वोल्टेज में आपूर्ति हो रही है। इसके कारण हलवाई साहजी तेली मोहल्ले व मुख्य बाजार बंैक आदि में पंखे ,कूलर ,फ्रीज आदि उपकरणों में व्यवधान बना हुआ है।


हैंडपंप खराब होने से परेशानी
पीपलवाड़ा. पंचायत हथडोली गांव जटावती में गुर्जर मोहल्ला व राजपूत मोहल्ला के पास हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों व मन्दिर पर जाने वाले भक्तों के सामने पीने के पानी की समस्या हो रही है। देवलाल गुर्जर, जगदीश गुर्जर ने बताया कि मोहल्ले में मीठे पानी का हैंडपंप हैं, जो कई महिनों से खराब पड़ा हैं। इसके चलते लोगों को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ रहा है। इस संबंध में जलदाय विभाग, पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।


विधान मंडल पूजन में झलकी श्रद्धा
सवाईमाधोपुर. दिगम्बर जैन महिला महासमिति संभाग सवाईमाधोपुर के तत्वावधान में बुधवार को कल्याण मन्दिर स्त्रोत विधान मंडल का आयोजन किया गया। सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि साहूनगर स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर में महासमिति की महिलाओं द्वारा मन्दिर के मूलनायक भगवान सहस्त्रफणी पाŸवनाथ की वेदी के समक्ष महासमिति की सांस्कृतिक मंत्री मनीषा बाकलीवाल निर्देशन में अष्टद्रव्यों से विधान मंडल का संगीतमयी पूजन कर महिलाओं के समूह ने मंत्रोच्चारों एवं जयकारों के बीच मंडल पर अध्र्य समर्पित कर जनकल्याण की कामना की। इससे पूर्व सौभाग्यवती इन्द्राणियों की भूमिका निभाते हुए भारतीय कासलीवाल एवं शोभना पापड़ीवाल द्वारा मंडल पर कलशों एवं दीपक की विधि-विधान पूर्वक स्थापना की। पूजन के दौरान महिलाओं द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुतियों पर इन्द्राणियों ने झूम कर जिनेन्द्र देव को खूब रिझाया। इसके बाद जिनेन्द्र देव की आरती की गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग