6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन्यजीवों का भी लिया जाएगा कोरोना सैंपल

कोरोना की तीसरी लहर में मामले बढऩे के बाद वन विभाग ने शुरू की कवायद

2 min read
Google source verification
वन्यजीवों का भी लिया जाएगा कोरोना सैंपल

वन्यजीवों का भी लिया जाएगा कोरोना सैंपल

सवाईमाधोपुर. कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमितों के आंकड़े में दिनों दिन तेजी से वृद्धि होती जा रही है। इसे देखते हुए अब वन विभाग को भी वन्यजीवों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ऐसे में अब वन विभाग की ओर से भी वन्यजीवों के सैंपल लेकर उनका कोविड टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
टे्रकुंलाइज करने और मौत होने पर लिया जाएगा सैंपल
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार यदि किसी वन्यजीव की किसी भी कारण से मौत हो जाती है तो उसके अंतिम संस्कार से पहले उसके विसरा आदि के नमूने लिए जाएंगे और उसका कोविड टेस्ट भी कराया जाएगा।इसी क्रम में गत दिनों हादसे में वन्यजीव हायना की मौत होने पर उसका सैंपल लिया गया था अब विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए उसे बरेली स्थित प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। इसके अलावा किसी वन्यजीव के जंगल से बाहर आने और विभाग की ओर से वन्यजीव को टे्रकुंलाइज कर उसका रेस्क्यू करने के दौरान भी वन्यजीव का कोरोना सैंपल लेना अब अनिवार्य किया गया है।
पूर्व में कोरोना से हो चुकी है वन्यजीवों की मौत
कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान कोरोना के कारण वन्यजीवों की मौत के मामले भी सामने आए थे। एक चिडिय़ाघर में एक बाघ की मौत कोरोना संक्रमण के कारण ही हुई थी। इसके बाद पूर्व में भी विभाग की ओर से वन्यजीवों का कोरोना सैंपल लेना अनिवार्य किया गया था7 इसके साथ ही वनकर्मियों की भी कोरोना जांच कराई गई थी। अब एक बार फिर से कोरोना के मामलों में वृद्धि होने के साथ ही वन विभाग की ओर से फिर से वन्यजीवों के सैंपल लेने की कवायद शुरू की गई है।
इनका कहना है....
कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभाग की ओर से वन्यजीवों की मौत होने और वन्यजीव को टे्रकुंलाइज करने के दौरान उसका कोरोना सैंपल लिया जा रहा है। सैंपल को बरेली स्थित प्रयोगशाला ूमें जांच के लिए भिजवाया जाएगा।
- डॉ. सीपी मीणा, पशु चिकित्सक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।