
बामनवास. शफीपुरा में दलित बेटी की विदाई में पहुंचे ग्रामीण।
बामनवास . शफीपुरा गांव में निर्धन दलित परिवार की एक बेटी के हाथ पीले करने में ग्रामीणों ने हाथ बंटाकर सहयोग किया। इससे परिवार की बेटी की शादी भी अच्छे तरीके से हो सकी। गांव वालों में मिलकर अपनी बेटी की भांति दलित बेटी को भी शादी का सभी सामान उपहार में दिया।
शफीपुरा निवासी स्व. राजू की बेटी पूजा की शादी बसंत पंचमी के सावे पर हुई। परिवार निर्धन होने के चलते उसकी मदद के लिए शफीपुरा विकास संगठन ने इसके लिए पहल की। संगठन की पहल पर सभी ग्रामीण, सरकारी कर्मचारी एवं आसपास के गांवों के लोग भी मदद के लिए आगे आए। सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित कर बेटी की शादी में कुल एक लाख दो हजार रुपए का सहयोग किया। इसमें दुल्हन को 49 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 32 हजार का घरेलू सामान एवं 21 हजार रुपए नकद उपहार स्वरूप दिए गए। इसके अलावा शादी के दौरान काम आने वाले टैंट, हलवाई, नाश्ता एवं रसोई आदि सभी कार्यों का व्यय भी ग्रामीणों द्वारा वहन किया गया। शाम को सभी ग्रामीणों ने दलित परिवार के घर पहुंचकर वर वधू को आर्शीवाद प्रदान किया। ग्रामीणों के इस सहयोग की चौतरफा तारीफ हुई।
पिपलाई . सितोड़ की रैगर बस्ती में 25 जनवरी को आग लगने से जले शादी के सामान के बाद बेटी की शादी के लिए रैगर समाज ने आगे आकर सहायता दी है।
जानकारी के अनुसार विधवा मां ने मजदूरी कर बेटी के विवाह के लिए पैसे जमा किए थे। आग से बर्फी देवी पत्नी स्व. रामभरोसी रैगर के घर का सारा सामान जल गया। परिवार में बुधवार की शादी थी। आग में बर्फी देवी का बेटा अंकित झुलस गया था। इसकी सूचना अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला सवाई माधोपुर के वाट्सएप ग्रुप पर आने के बाद बेटी की शादी में सहयोग करने की मुहिम शुरू हुई। समाज के लोगों संग्रहित राशि 51 हजार 300 रुपए बिटिया की शादी के लिए नेम राज बाकोलिया ग्रुप एडमिन आदि ने सौंपे। इस मौके पर समाज के चिरंजीलाल जाकोलास, केदार लाल, मुरारी लाल नोगिया, ओमप्रकाश, सुरेश, प्रेमचंद वकील मिर्जापुर, बृजलाल अरनिया, राजेन्द्र, राधेश्याम गुर्जर आदि मौैजूद रहे।
Published on:
31 Jan 2020 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
