
Ranthambore Safari Rates Hike (Patrika File Photo)
Ranthambore Safari Rates 2026: सवाईमाधोपुर: रणथम्भौर में पार्क भ्रमण पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बाघों के दीदार के लिए अपनी जेब और अधिक ढीली करनी होगी। वन विभाग की ओर से एक अप्रेल से पार्क भ्रमण के शुल्क में दस प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है।
बता दें कि यह नई दरें बुधवार सुबह की पारी से लागू हो गई हैं। वन विभाग के अनुसार, साल 2016 में वन विभाग की ओर से हर साल प्रवेश शुल्क में दस प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला किया था। तब से हर साल एक अप्रेल से पार्क भ्रमण के शुल्क में वृद्धि की जाती है।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्वर्ग के समान है। यदि आप यहां की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां की विविधता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
बाघों का दीदार: यह पार्क मुख्य रूप से 'रॉयल बंगाल टाइगर' के लिए प्रसिद्ध है। यहां बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में घूमते देखना एक रोमांचक अनुभव है।
रणथम्भौर किला: यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह ऐतिहासिक किला पार्क के भीतर एक पहाड़ी पर स्थित है, जहां से पूरे जंगल का विहंगम दृश्य दिखता है।
त्रिनेत्र गणेश मंदिर: किले के भीतर स्थित यह प्राचीन मंदिर भक्तों और पर्यटकों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है।
पदम तालाब और झीलें: यहां आप मगरमच्छ, तेंदुए, भालू, सांभर हिरण और 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी देख सकते हैं।
हवाई मार्ग: निकटतम हवाई अड्डा जयपुर (सांगानेर) है, जो लगभग 180 किमी दूर है। यहां से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।
रेल मार्ग: सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन निकटतम जंक्शन है, जो मुख्य पार्क से मात्र 10-12 किमी की दूरी पर है।
सड़क मार्ग: राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों से सवाई माधोपुर के लिए अच्छी सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध है।
Updated on:
01 Apr 2026 09:02 am
Published on:
01 Apr 2026 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Ranthambore: टाइगर कॉरिडोर के डेवलपमेंट में जुटा वन विभाग, बाघों की शिफ्टिंग की भी तैयारी, जानें वजह

