14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : राजस्थान का कुंभलगढ़ जल्द बनेगा टाइगर रिजर्व, रणथम्भौर में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्था

Good News : खुशखबर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर में कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने की तैयारी तेज हो गई है। वहीं रणथम्भौर में पर्यटकों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Kumbhalgarh tiger reserve soon Ranthambore tourists new arrangements

सवाईमाधोपुर. कुंभलगढ़ अभयारण। फाइल फोटो पत्रिका

Good News : सवाईमाधोपुर. राजस्थान में बाघों के संरक्षण और उनके लिए नए आवास विकसित करने की दिशा में वन विभाग और राज्य सरकार ने कुंभलगढ़ अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने की योजना पर काम तेज कर दिया है। इस संबंध में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की ओर से सैद्धांतिक अनुमति जारी कर दी गई है। हालांकि केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

करीब चार साल पूर्व राज्य सरकार ने उदयपुर स्थित कुंभलगढ़ अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने की कवायद शुरू की थी। इसके लिए वन विभाग ने राज्य सरकार के माध्यम से एनटीसीए को प्रस्ताव भेजा था।

रणथम्भौर से सीधा जुड़ाव नहीं

कुंभलगढ़ अभयारण्य का रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से कोई सीधा जुड़ाव नहीं है। ऐसे में बाघों का प्राकृतिक रूप से यहां पहुंचना संभव नहीं है। वन अधिकारियों का कहना है कि यदि कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलता है तो रणथम्भौर के कुछ बाघों को यहां शिफ्ट किया जा सकता है। इससे रणथम्भौर पर बाघों का दबाव कम होगा।

लैंडस्केप और प्रे-बेस सुधार की जरूरत

पूर्व में विशेषज्ञों ने दोनों अभयारण्यों के लैंडस्केप और प्रे-बेस को बाघों के लिए अपर्याप्त बताया था। इस पर वन विभाग को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए थे। सरकार ने कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्रफल को लेकर भी वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। जल्द ही विभाग इस संबंध में जवाब पेश करेगा।

केंद्र सरकार ने मांगा है क्षेत्रफल को लेकर स्पष्टीकरण

कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने के लिए एनटीसीए की सैद्धांतिक अनुमति मिल चुकी है। केंद्र सरकार ने क्षेत्रफल को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और इस पर कार्य किया जा रहा है।
केसीए अरुण प्रसाद, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, वन विभाग जयपुर

रणथम्भौर में पर्यटकों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था

वहीं दूसरी तरफ सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर बाघ परियोजना में पार्क भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने नया बोर्डिंग प्वाइंट विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग दो चरणों में काम कर रहा है। पहले चरण में आवासन मंडल मार्ग पर संचालित बुकिंग ऑफिस को उसी मार्ग पर स्थित एक अन्य भवन में शिफ्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में यहां पर्यटकों के लिए बोर्डिंग प्वाइंट विकसित किया जाएगा।

सुविधाओं का होगा विस्तार

वन विभाग के अनुसार नए बोर्डिंग प्वाइंट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए टीन शेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह व्यवस्था आगामी पर्यटन सीजन से लागू होने की उम्मीद है।

शिल्पग्राम में भी बोर्डिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा

आवासन मंडल मार्ग स्थित बुकिंग विंडो के पास पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शिल्पग्राम में भी बोर्डिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा।
संजीव शर्मा, उपवन संरक्षक (पर्यटन) रणथम्भौर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग