26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Road News: राजस्थान में यहां 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 67.69 करोड़ होंगे खर्च; जाम से मिलेगी राहत

Sawai Madhopur New Road: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में कुड़गांव कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से गैरई मोड़ चौराहे तक सार्वजनिक निर्माण विभाग ने नई सड़क के लिए कवायद शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
rajasthan road news-1

कुशालगढ़ मोड़ से थैंक्यू बोर्ड तक बनेगी सड़क।Photo: AI generated

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में कुड़गांव कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से गैरई मोड़ चौराहे तक सार्वजनिक निर्माण विभाग ने नई सड़क के लिए कवायद शुरू कर दी है। ऐसे में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार कुड़गांव से गैरई मोड़ होते हुए रानेटा तक सड़क निर्माण के लिए 67.69 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पिछले वर्ष सरकार को भेजा गया था। अप्रैल माह में स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कस्बे में यह मार्ग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर जाम की स्थिति और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। मुख्य बस स्टैंड और मंडावरा बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है। मार्ग बनने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

10 मीटर चौड़ा होगा मार्ग

विभागीय सूत्रों ने बताया कि सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। नई सड़क बनने के बाद लोगों को काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी और सफर आसान होगा।

चांदनहोली-रमजानीपुरा मार्ग का काम 6 माह से बंद

इधर, बरनाला तहसील की ग्राम पंचायत चांदनहोली में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से मार्च 2024 को पुराना विद्यालय चांदनहोली से रमजानीपुरा (पीपली वाली ढाणी होते हुए) तक 2.5 किलोमीटर डामरीकरण सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। इस दौरान सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सितंबर अक्टूबर 2024 में सानिवि ने सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। लोगों में इस सड़क निर्माण को लेकर काफी उत्साह था, परन्तु शुरुआती स्तर पर ही पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी डालकर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों की ओर से कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद मई जून 2025 में पुनः काम शुरू किया गया। जिसमे आधे रास्ते में गिट्टी व मिट्टी डालकर तथा दो स्थानों पर सीमेंटेड कार्य कर अधूरा छोड़ दिया गया। गिट्टी के ढेर पड़े होने से मार्ग अवरूद्ध के चलते आवागमन भी बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण होने के कारण निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को सूचित करने के बावजूद पिछले 6 माह से सड़क मार्ग पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चांदनहोली निवासी अशोक जारेड़ा ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर एवं तहसीलदार को ज्ञापन भिजवाकर मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग