28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: हादसे में 2 दोस्तों की मौत, गांव में मचा कोहराम; घराें में नहीं जले चूल्हे

सवाईमाधोपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दोस्त शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

2 min read
Google source verification
Sawai Madhopur accident-1

हादसे में दो दोस्तों की मौत व क्षतिग्रस्त कार। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। जिले में अलीगढ़ थाना क्षेत्र के चापोला के पास एक कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त बाइक पर सवाई माधोपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

रात्रि करीब 12 बजे सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश (22) पुत्र बालूराम गुर्जर और देशराज (27) पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी कुमाहरिया की मौत हो गई। कार सवार घायल अवस्था में मौके से इधर-उधर हो गए।

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी मौके पर पहुंचीं और पुलिसकर्मियों की सहायता से साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

शव गांव पहुंचे तो मचा कोहराम

हादसे की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर फैल गई। सुबह किसी घर में चूल्हा तक नहीं जला। जैसे ही दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक ही श्मशान घाट में दोनों का एक ही साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंखू छलक पड़े। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों युवक हमेशा साथ रहते थे और अब साथ ही चले गए।

बेकाबू रफ्तार बनी खतरा, दो हादसे टले

इधर, बौंली उपखंड क्षेत्र में हाई स्पीड वाहनों और नाबालिग चालकों की बढ़ती संख्या सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। शुक्रवार को सामने आए दो मामलों ने संभावित बड़े हादसों की चेतावनी दे दी। पहला मामला भाड़ौती–बौंली मार्ग पर सामने आया, जहां बौंली से करीब 2 किमी पहले एक तेज रफ्तार डंपर ने लगभग 55–60 किमी घंटा की गति से दौड़ते हुए बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की आगे की नंबर प्लेट गायब थी और पीछे की प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी, जो नियमों की खुली अनदेखी को दर्शाता है।

दूसरा मामला बौंली–भैडौला मार्ग पर सामने आया, जहां एक नाबालिग किशोर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। संकरी सड़क पर उसकी लापरवाही से गुजर रही लड़कियां बाल-बाल बचीं। जब स्थानीय लोगों ने उसे रोका, तो उसका कहना था कि मेरी बाइक है,ऐसे ही चलाऊंगा। इन घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो सड़क हादसों में वृद्धि होना तय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाई स्पीड वाहनों पर निगरानी, नाबालिग चालकों पर रोक, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जब्ती और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग को प्राथमिकता दी जाए। अभिभावकों से भी आह्वान किया है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें और ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग