
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, कहीं जिंदा जला ट्रक चालक, तो कहीं 11KV लाइन की चपेट में आए वाहन (फोटो- पत्रिका)
Truck Driver Burnt Alive in Sawai Madhopur Accident: सवाईमाधोपुर जिले से गुजर रहे 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खिजूरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ा ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया और कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में ट्रक चालक अकरम (30) पुत्र इलियास निवासी मुरादावास (तिजारा) आग में बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।
इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को रोक दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर है।
बहरोड़-कोटपूतली जिले के बहरोड़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुधवार रात कंटेनर का ऊपरी हिस्सा बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट दौडने से आग लग गई। आग कंटेनर में भरे गाड़ियों के पार्ट्स जलकर राख हो गए।
गोकुलपुर की तरफ से कंटेनर गांव में घुसा, लेकिन आगे चौड़ा रास्ता नहीं होने के कारण चालक कंटेनर को वापस ले रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। करंट दौड़ने से चालक ने कूदकर जान बचाई। जबकि परिचालक घायल हो गया।
अजमेर जिले में बिजयनगर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर गुरुवार को कंटेनर की केबिन में आग लग गई, जिससे केबिन जल गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। कंटेनर परचून का सामान लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। सथाना के पास पहुंचते ही केबिन में आग भड़क गई। कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया।
Published on:
27 Mar 2026 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
