
क्षतिग्रस्त कार व इनसेट में मृतक दादा-पोता। फोटो: पत्रिका
सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। कार के एयरबैग खुलने से कार ड्राइवर धारा सिंह मीणा जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 2 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दादा-पोते है। मृतकों की पहचान रामफूल मीणा और आकाश के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही रवाजना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से 5 घायलों में से कमलेश और रामफूल को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। वहीं, पायल, पलक और अजय का सवाई माधोपुर के अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे। अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला निवासी धारासिंह मीणा बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे के पास डडवाड़ा निवासी बुआ के लड़के की शादी में भात भरकर वापस लौट रहे थे। तभी भीषण सड़क हादसा हो गया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पास ही मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गई। ऐसे में हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपा के लोग मदद को दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
अलीगढ़ थाने के ASI बाबू लाल ने बताया कि मृतक दादा-पोता और सभी घायल एक ही परिवार के है। वे अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला गांव के रहने वाले है। लेकिन घटना सवाईमाधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र में हुई, इसलिए पूरी कार्रवाई रवाजना डूंगर थाना पुलिस ने की है।
Published on:
23 Mar 2026 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
