6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय लोक अदालत में साढ़े तीन सौ प्रकरणों का निस्तारण

गंगापुरसिटी . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान 352 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार 893 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

2 min read
Google source verification
राष्ट्रीय लोक अदालत में साढ़े तीन सौ प्रकरणों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में साढ़े तीन सौ प्रकरणों का निस्तारण

गंगापुरसिटी . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान 352 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार 893 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।


मां सरस्वती की पूजा के साथ लोक अदालत शुरू हुई। सभी न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए 6 अलग-अलग बैंचों का गठन किया गया। बैंच संख्या एक न्यायालय एडीजे ने 70 प्रकरणों का निस्तारण कर 1 करोड़ 39 लाख 14 हजार 245 रुपए का अवार्ड पारित किया। बैंच संख्या दो न्यायालय एसीजेएम ने 163 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 21 लाख 57 हजार 834 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

इसी प्रकार बैंच संख्या तीन न्यायालय जेएम ने 32 प्रकरण, बैंच संख्या चार एजेएम प्रथम ने 18 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 9 लाख 39 हजार 372 रुपए का अवार्ड पारित किया। बैंच संख्या पांच एजेएम द्वितीय ने 19 प्रकरणों का निस्तारण कर 6 लाख 71 हजार 442 रुपए तथा बैंच संख्या छह न्यायालय ग्राम न्यायालय ने 40 प्रकरणों का निस्तारण किया। साथ ही तालुका विधिक सेवा समिति बैंक प्री-लिटिगेशन के 10 प्रकरणों का निस्तारण कर 5 लाख 9 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया।

ग्रामवासी हिंगोटया बनाम अतिरिक्त जिला कलक्टर वगैरहा में नगरपालिका आयुक्त को हिंगोटया सडक़ सहित शहर की अन्य सभी सडक़ों की सारसंभाल नहीं करने तथा जन सामान्य की असुविधा की स्थिति का अवलोकन कर शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिवक्ता अनिल दुबे, संजय मीना, वृद्धिचंद शर्मा, विवेक मीना, घनश्याम सिंह एवं विजेन्द्र गुर्जर सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।


दो दंपती साथ रहने को हुए राजी


लोक अदालत दो दंपतियों के लिए वरदान साबित हुई। अलग-अलग रह रहे दंपती समझाइश के बाद साथ रहने को सहमत हुए और एक दूसरे को माला पहनाई। अधिवक्ता दामोदर गर्ग व इंदरलाल ने बताया कि हाल आदर्श नगर निवासी पुरुषोत्तम व नीलम पांच साल से अलग रह रहे थे। समझाइश पर दोनों साथ-साथ रहने को सहमत हुए। अधिवक्ता मोहम्मद अजीम ने बताया कि इसी प्रकार बिछोछ निवासी दंपती भी समझाइश के बाद साथ रहने को राजी हुए।


उत्कृष्ट कार्य पर अधिवक्ता सम्मानित


इस दौरान 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। अधिवक्ता हर्षवर्धन शर्मा, सीताराम गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, भानु कुमार सिंहल, अरविन्द अग्रवाल, गजेन्द्र सैनी, दामोदरलाल गर्ग, संतोष वर्मा, हुकमसिंह गुर्जर, गोविन्द प्रसाद कटारा, रकम सिंह गुर्जर, एस.एस. वर्मा व मोहसिन खान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग