2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पीकर दो युवकों में विवाद, बीच-बचाव को आए पिता की पत्थर मारकर हत्या

आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े, देर रात तक पुलिस ने आरोपी को तलाशा, झगड़े में एक युवक घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 4 Mar 2024, 10:03 PM IST

Murder news

शराब पीकर दो युवकों में विवाद, बीच-बचाव को आए पिता की पत्थर मारकर हत्या,शराब पीकर दो युवकों में विवाद, बीच-बचाव को आए पिता की पत्थर मारकर हत्या

खण्डार. थाना क्षेत्र के तलावडा गांव में सोमवार देर शाम को शराब पी रहे दो युवकों में विवाद हो गया। दोनों युवकों को लडते देख एक युवक का पिता बीच-बचाव करवाने आया तो दूसरे युवक ने पहले युवक के पिता की पत्थर मार कर हत्या कर दी।

पुलिस थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि तलावडा गांव के निवासी राजेन्द्र बैरवा पुत्र रामकल्याण बैरवा व भगवान गुर्जर पुत्र चिंरजी लाल गांव की बैरवा बस्ती के बाहर एक दुकान के पीछे शराब पी रहे थे। शराब पीते-पीते अचानक दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे से गाली-गलौच करने लगे। नौबत आपस में हाथापाई तक जा पहुंची। इस पर राजेन्द्र बैरवा के पिता झगड़े की सूचना पर बस्ती में मौके पर पहुंचे और दोनों को लड़ने से रोका। इस पर दूसरा युवक भगवान गुर्जर उत्तेजित हो गया और वह भागरक बस्ती के एक मकान की छत पर चढ गया और छत पर से पत्थर फेंकने लगा। उसने राजेंद्र बैरवा के पिता पर करीब 5 किलो वजनी पत्थर फेंका, जो राजेन्द्र के पिता रामकल्याण के सिर पर आकर लगा। घटना में वृद्ध रामकल्याण पुत्र हरबक्सा उम्र 60 की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में झगडे की सूचना पर बहरावण्डा कलां, बहरावण्डा खुर्द व खण्डार की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत करवाकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस की एक टीम ने आरोपी की तलाश की, लेकिन देर रात तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।-----

शव को लेकर बैठे ग्रामीणग्रामीणों ने देर रात तक मृतक के शव को घटना स्थल से उठाने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस ने काफी समझाइश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बैरवा बस्ती के लोगों ने बताया कि समाज कंटकों ने क्षेत्र में अशांति बना रखी है। जब तक पुलिस समाज कंटकों पर कार्रवाई नहीं करेगी, वे नहीं उठेंगे। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

--------
विवाद के चलते एक वृद्ध की हत्या की गई है। मौके पर अधिकारियों को भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़