14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर भालू का हमला, गंभीर घायल, इलाके में दहशत

रणथंभौर अभयारण्य की बालेर रेंज के मोरोज गांव में एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को गंभीर चोटें आईं।
less than 1 minute read
Google source verification
Balaghat Bear hunting

Balaghat Bear hunting: मध्य प्रदेश के बालाघाट में अंधविश्वास में क्रूरता की सारी हदें पार। (photo:patrika file photo)

सवाईमाधोपुर। रणथंभौर अभयारण्य की बालेर रेंज के मोरोज गांव में एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को गंभीर चोटें आईं। वनाधिकारियों के अनुसार घायल किसान प्रकाश पुत्र गोकल बैरवा है। वह रात करीब साढ़े 8 बजे गेहूं के खेत की रखवाली करने जा रहा था। अचानक एक भालू अपने दो शावकों के साथ सामने आ गया।

प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

शावकों को भगाने के प्रयास में मादा भालू आक्रामक हो गई और किसान पर हमला कर दिया। प्रकाश ने लाठी से बचाव करते हुए ऊंची पाल पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने परिजनों को फोन कर बुलाया और उपचार के लिए बालेर अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सवाईमाधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाके में दहशत

घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों को खतरा बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में नहीं जाने का आह्वान किया है।

लगातार की जा रही ट्रैकिंग

उधर, रेंजर नरेश गोदारा ने बताया कि किसान पर हमला करने वाली मादा भालू अपने बच्चों के साथ थी। विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। घायल किसान को विभागीय नियमों के अनुसार उपचार और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग