6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर रणथम्भौर में फुल व हाफ-डे सफारी से वन्यजीव हो रहे विचलित

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर में फुल व हाफ-डे सफारी से वन्यजीव विचलित होते है। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सदस्यों ने उठाए सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 26 Nov 2017, 6:27 PM IST

sawaimadhopur

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को सम्बोधित करते संभागीय आयुक्त।

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर में फुल व हाफ-डे सफारी से वन्यजीव विचलित होते है। वन विभाग ऐसी व्यवस्था करने से पहले वन्यजीवों पर होने वाले प्रभाव को जांचें।
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार की अध्यक्षता में रणथम्भौर मामलों के लिए बनी स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक में सदस्यों ने वन्यजीवों की बेहतरी को लेकर सवाल उठाए। स्टेंडिंग कमेटी की सदस्य एडवोकेट अंजना गुसाई ने फुल व हाफ डे सफारी का विरोध किया। उन्होंने बताया कि वनाधिकारियों को फु ल व हाफ डे सफारी जैसी योजना शुरू करने से पहले वन्यजीवों पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में सोचना चाहिए।

यह व्यवस्था सीधा होटिलियर्स को फायदा पहुंचा रही है, जबकि वन्यजीव इससे परेशान हो रहे हैँ। गुसाई ने गणेशधाम चौराहे पर लगी दुकानों के आस-पास गंदगी के ढेरों और पॉलिथीन के प्रयोग का मुद्दा उठाया। इस दौरान नेशनल पार्क से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कलक्टर केसी वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, सीसीएफ वाई के साहू, अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा आदि मौजूद थे।
दो शटल बसें चलने की उम्मीद : गणेशाम से राथम्भौर दुर्ग तक शटल बस चलाने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि शीघ्र ही दो शटल बसें आ जाएगी। 10 दिसम्बर से दो बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी तक अन्य सभी करीब 15 शटल बस आ जाएगी।

कचरा फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। इस दौरान होटलों के आस-पास फैली गंदगी को साफ कराने, पर्यटकों की सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए।

शहर की छवि सुधारने की तैयारी
बैठक में 'क्लीन गणेशा, ग्रीन गणेशाÓ के होर्डिंग्स शहर के प्रमुख स्थानों पर लगवाने पर सहमति बनी। संभागीय आयुक्त ने बताया कि शहर को सुन्दर बनाने के लिए पेन्टर लगाए जाए। शहर की प्रमुख दीवारों पर सफेद बैकग्राउंड में ग्रीन कलर से क्लीन गणेशा ग्रीन गणेशा की पेंटिंग्स बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यूआईटी के सहयोग से शहर के प्रमुख मार्गों पर वृक्षारोपण करवाया जाए, जिनकी सार संभाल वन विभाग करेगा। यहां रणथम्भौर में विभिन्न देशों से पर्यटक आते है। ऐसे में वे यहां की खराब छवि लेकर जा रहे है। रणथम्भौर रोड पर स्थित होटलों के बाहर 25 फीट की दूरी तक व सड़कों पर विशेष सफाई रखी जाए। होटलों के बाहर व मुख्य स्थानों पर कचरा पात्र रखवाने की व्यवस्था करें।