6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में उलझने से बिजली का तार टूटा

बौंली. तहसील क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर इन दिनों ओवरलोड व ओवर हैड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इससे हादसे का डर बना हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 16 Mar 2017, 8:29 PM IST

Dreaded

Dreaded

इन दिनों चारे से भरे ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर व जुगाड़ सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। अन्य दिनों की तरह गुरुवार सुबह करीब ११ बजे कस्बे में निवाई रोड पर कृषि उपज मंडी के पास ओवरलोड ट्रक से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड ट्रक से सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार उलझकर टूट गया तथा खम्भा तिरछा हो गया। इस दौरान तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान वहां आसपास कोई नहीं था। वहां मौजूद नन्दकिशोर सैनी ने विद्युत निगम कार्मिकों को फोन पर हादसे की जानकारी देकर विद्युतापूर्ति बंद कराई। कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रही। लोगों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे की स्थिति पैदा हो रही है। इनके पीछे चलने वाले वाहनों के चालकों को भी परेशानी होती है। लोगों ने ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।