12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसिक प्रताडि़त कार्मिक के आत्महत्या करने के विरोध में उतरे कर्मचारी

- कलक्ट्रेट पर किया विरोध-प्रदर्शन

1 minute read
Google source verification
मानसिक प्रताडि़त कार्मिक के आत्महत्या करने के विरोध में उतरे कर्मचारी

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन करते मंत्रालयिक कर्मचारी।

सवाईमाधोपुर.नागौर जिले के राजकीय उमावि बस्सी की प्रधानाचार्या सीमा चंदेल एवं अन्य अज्ञात लोगों द्वारा मानसिक प्रताडऩा देने से परेशान सहायक प्रशासनिक कार्मिक रामसुख के आत्महत्या करने के विरोध में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर इस घटना से जिले सहित प्रदेश के सभी विभागों के मंत्रालियक कर्मचारियों में रोष है। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर कार्य का बहिष्कार किया। सभी ने प्रधानाचार्या सीमा चंदेल सहित अन्य लोगों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई करने एवं सेवा बर्खास्तगी की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हनुमानप्रसाद शर्मा, मनीषा वर्मा, जिला प्रवक्ता तिलक बंसल, मदनलाल, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित कई मौजूद थे।
क्षेत्र में बीट अधिकारी व प्रभारी के नम्बर लिखवाने की मांग
-मित्रपुरा थाना पर हुई सीएलजी की बैठक
मित्रपुरा. कस्बे में शुक्रवार को होली के त्यौहार को लेकर हुई सीएलजी की बैठक में सदस्यों ने कई मुद्दों को उठाया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने की दीवारों पर बीट अधिकारी व प्रभारी के नाम व मोबाइल नंबर लिखवान, क्षेत्र में पुलिस की गश्त में बढ़ोतरी करने, सीएलजी सदस्यों के कार्ड बनवाने, होली का त्यौहार भाईचारे से मनाने पर चर्चा की। मित्रपुरा थाना एसएचओ श्रीकिशन मीना ने बताया कि क्षेत्र में पनप रहे अपराधियों के नाम पुलिस को बताने पर सूचना गुप्त रखी जाएगी। ऐसे में क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगा। थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की दीवारों पर बीट अधिकारी व प्रभारी के नाम लिखवाए जाएंगे। बौली उपखण्ड एसडीएम बद्रीनारायण मीना ने होली धुलण्डी के त्यौहार का महत्व बताया। इस दौरान मित्रपुरा तहसीलदार कैलाश मीना,मानसिंह राजावत बोरदा, नाथूलाल सैनी, हेमलता जादौन, प्रताप सिंह राजावत, वीपीसिंह राजावत, हरज्ञान गुर्जर, उप सरपंच मुकेश गुर्जर, हीरालाल मीना, नानकराम सैनी, प्रेम प्रकाश सहित कई मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग